20 से 30 हजार रु. हर महीना बताकर गाड़ी किराए पर लेते, इंदौर में चोरों से 5 करोड़ की 44 कारें जब्त

इंदौर के पास महू पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले वाहनों को किराए से लेते थे। इसके बाद उनके फर्जी कागजात बनाकर उन्हें गिरवी रख देते थे। पुलिस ने चार आरोपियों से 44 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एसपी महेश चंद जैन ने बताया, इंदौर समेत महू के अलग-अलग थाना क्षेत्र से शिकायत मिली थी कि आरोपी देवेंद्र ठाकुर ने कई चार पहिया वाहन 22 से 30 हजार रुपए में किराए से लिया था। गिरोह के लोग एक माह में गाड़ी के फर्जी कागज बनाकर इन्हें अलग-अलग शहर में गिरवी रख देते थे। इसके बाद फरार हो जाते थे।

ऐसे करते थे वारदात

फरियादियों ने बताया, उनके चार पहिया वाहन देवेंद्र ठाकुर व उसके साथी श्याम सुनेर , दीपक रघुवंशी और रितेश वर्मा द्वारा किराए पर लिए जाते हैं। इसका अनुबंध पत्र देवेंद्र सिह ठाकुर के नाम पर वाहन मालिक के साथ बनाया जाता है। टैक्सी के लिए किराए से देना और क्रमशः 30 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह का किराया तय होता है। इसके बाद, देवेन्द्र व साथियों द्वारा न तो गाड़ी के एवज में किराया दिया गया और न ही गाड़ी लौटाई। गाड़ियों को अन्य लोगों को वाहन मालिक के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार कर गिरवी रखा गया।

अन्य जिलों में भी की वारदातें

गिरफ्तार के चारों आरोपियों देवेन्द्र ठाकुर (22) पिता प्रदीप ठाकुर, श्यामसिह सुनेर (25) पिता मेहरबान सिह सुनेर, दीपक रघुवंशी (40) पिता कृष्ण सिह रघुवंशी, रितेश वर्मा (21) पिता जीवन वर्मा ने पूछताछ में बताया, उन्होंने धार सीहोर, खरगाेन, देवास, इंदौर व अन्य जिलों से कई वाहन किराए किराए पर लिए थे। इसके बाद इन्हें गाड़ी मालिक के नकली हस्ताक्षर और खुद के फर्जी स्टाम्प की मदद से बेच देते थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!