क्राइम’गढ़’ पहुंचे कानून के हाथ: राजधानी पुलिस ने जामताड़ा से 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 20 लाख रुपये किए थे पार

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में पुलकित पाठक के पिता रिटायर्ड इंजीनियर पारस नाथ पाठक से ठगी का खुलासा हुआ है. रायपुर पुलिस ने 3 साइबर ठगों को झारखंड़ से गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों ने लाखों रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने साइबर टीम की मदद से साइबर क्रिमनल्स को धर दबोचा है.

डिजिटल क्राइम’गढ़’ में खाकी की दबिश

रायपुर पुलिस के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश दास, कुंदन दास, और श्याम दास को गिरफ्तार किया गया है. झारखण्ड के गिरीडीह, देवघर, धनबाद और जामताड़ा एरिया पूरे देशभर में साइबर क्राइम करने के नाम प्रसिद्ध है.

शातिर ठगों ने इंजीनियर के खाते से 20 लाख रुपये पार किए थे. आरोपियों के कब्जे से 9 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, 20 सिमकार्ड, 7 मोबाइल और नगदी जब्त किया गया है. आरोपी सतीश दास ने 2015 में ऑनलाइन ठगी करने की पूरी प्रशिक्षण प्राप्त की थी. इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देते थे.

एएसपी लखन पटले के मुताबिक KYC अपटेड करने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी किए थे. रायपुर पुलिस झारखंड के जामताड़ा से अंर्तराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने आमानाका थाना क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध रायपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर को झांसा देकर बनाये अपना शिकार बनाए थे.

मामले का एएसपी लखन पटले, अंकिता शर्मा और साइबर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने खुलासा किया है. प्रशिक्षण के दौरान आरोपी सतीश दास ने लोगों से बात करने और पीड़ितों को झांसे में लेकर उनके खातों से रकम की ठगी करने तक के सारे तरीकों को लिखा है. पुलिस आरोपियों और दस्तावेजों को जब्त किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!