यूपी में प्रियंका हैं कांग्रेस की कप्तान, सारी तस्वीरों में सबसे ‘बेहतरीन चेहरा’ : सलमान खुर्शीद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी का कप्तान कहते हुए सियासी मैदान में ताल ठोक दी है. कांग्रेस का यह बयान उस दौरान आया है जब भाजपा में सीएम चेहरे को लेकर तमाम अटकलबाजियां चल रही हैं. एक तरह से खुर्शीद ने प्रियंका को ‘बेहतरीन चेहरा बताकर’ पहचान की राजनीति में एक कदम आगे बढ़ाने का काम किया है.

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मतदाताओं के बीच खुद को कैसे पेश करेंगी। लेकिन यह जरूर है कि वह एक बेहतरीन चेहरा हैं और राज्य में पार्टी की ‘कप्तान’ हैं। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ही भाजपा के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका में होगी। खुर्शीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस गठबंधनों के लिए इंतजार नहीं करती रहेगी। बल्कि पूरी ताकत के साथ वह चुनाव लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है. यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए प्रियंका गांधी ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तब वह हमें कोई संकेत नहीं देतीं, तब तक मैं इसका जवाब नहीं दूंगा. लेकिन वह एक अद्भुत, बेहतरीन चेहरा हैं.उन्होंने कहा कि आप एक तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रखिए और दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर रखिए. आपको कोई सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी. खुर्शीद ने इस बात पर जोर दिया कि यह फैसला प्रियंका गांधी को खुद करना है कि मतदाताओं के बीच किस तरह से जाना है. उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि वह फैसला करेंगी और हमें जानकारी देंगी.जहां तक हमारा सवाल है तो वह हमारी कप्तान हैं और हमारा नेतृत्व कर रही हैं. गठबंधन की संभावना को लेकर पूछे जाने पर खुर्शीद ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की किसी दल के साथ बातचीत नहीं चल रही है. उनके मुताबिक अगर पार्टी नेतृत्व कोई फैसला करता है तो बात अलग है। उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ सात सीटें जीत सकी और सपा को 47 सीटें मिली थीं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में कांग्रेस और बसपा जैसे बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!