गूगल ने कॉपीराइट मामले में बोलो इंडिया ऐप को प्लेस्टोर से हटाया

नई दिल्ली : एक संगीत कंपनी ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग एक साल पहले सोशल मीडिया और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म कंपनियों को बोलो इंडिया को अपनी कॉपीराइट वाली सामग्रियां का उपयोग करने से होने वाले नुकसान के एवज में लगभग 3.5 करोड़ रुपये की मांग का नोटिस दिया था। कॉपीराइट अधिकार मामले में अधिकतर कंपनियों ने संगीत कंपनी के साथ समझौता कर लिया है जबकि बोलो इंडिया ने अभी तक म्यूजिक कंपनी के साथ कोई समझौता नहीं किया है. कंपनी के अध्यक्ष नीरज कल्याण ने कहा कि बोलो इंडिया इससे पहले भी कई बार ऐसी हरकत कर चुकी है. हमने उन्हें कई कानूनी नोटिस भेजे थे लेकिन उन्होंने कॉपीराइट का उल्लंघन करना जारी रखा. इसलिए हमने गूगल से उपयुक्त कानूनों के तहत ऐप स्टोर से बोलो इंडिया ऐप हटाने के लिए कहा.उन्होंने कहा कि हम कॉपी राइट उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं. बोलो इंडिया या हमारे कापीराइट का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने से नहीं कतराएंगे. वहीं बोलो इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि टी-सीरीज के साथ कुछ विरोधों के कारण कंपनी गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा पारिस्थितिकी तंत्र के साथ समन्वय और सभी कानूनों का पालन करते हुए काम करेंगे. हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने के लिए संगीत कंपनी और गूगल के साथ बातचीत कर रहे हैं और प्लेटफार्म प्लेस्टोर पर जल्द वापस आ जाएगा. उल्लेखनीय है कि बोलो इंडिया के देश में कुल 70 लाख उपभोक्ता हैं. गूगल ने हालांकि इस मामले में कोई टिपण्णी नहीं की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!