श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के हब्बा कदल (Habba Kadal) इलाके में बुधवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की पहचान 25 वर्षीय उमर अहमद के रूप में की गई, जो एक दुकानदार था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के हब्बा कदल इलाके में 25 वर्षीय दुकानदार पर फायरिंग की. बाद में उमर अहमद की मौत हो गई.
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही अहमद की मौत हो गई थी. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि एक दिन पहले ही श्रीनगर के नौगाम इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.









