कठिन परिस्थिति में सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कठिन परिस्थितियों में लोगों की सहायता से बड़ा पुण्य कोई और नहीं है। हमारी संस्कृति में भी परहित को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। कोविड की कठिन परिस्थितियों में सूरज हीरा फाउंडेशन मेहसाणा गुजरात के धर्मेन्द्र लाटोरिया ने अपनी मातृ भूमि तथा जन्म भूमि नौगाँव छतरपुर के लोगों की सहायता के लिए जिस प्रकार कार्य किया, वह संवेदनशीलता का उदाहरण है। पत्रकार राकेश अग्निहोत्री की पहल से हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण के कार्यों से बुंदेलखंड की जनता को बहुत राहत मिली है। मुख्यमंत्री चौहान, सूरज हीरा फांउडेशन द्वारा नौगाँव में स्थापित कोविड केयर सेंटर के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को मंत्रालय भोपाल से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी वर्चुअली सम्मिलित हुए।

राज्य सरकार मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल की स्थापना में देगी सहयोग

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गुजरात में रहते हुए अपनी जन्म भूमि और वहाँ के लोगों की चिंता करना और उनके लिए काम करना श्री सूरज हीरा फाउंडेशन के शुभ संकल्प को दर्शाता है। कोविड का सामना करने में ऐसी संस्थाओं के सहयोग से सरकार को बहुत मदद मिली है। प्रदेश की रणनीति जनता को भागीदार बनाकर चुनौतियों का सामना करने की रही है। फाउंडेशन द्वारा नौगाँव में मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल आरंभ करने की इच्छा व्यक्त की गई है। राज्य सरकार इसमें अधिकतम सहयोग देगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा में सक्रिय सूरज हीरा फाउंडेशन द्वारा छतरपुर जिले के नौगाँव में आईसीयू कोविड केयर सेंटर विकसित किया गया है। फांउडेशन द्वारा 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सहित अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण व सामग्री भी प्रदान की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!