पहले मैं पैरों के अंगूठे भी नहीं छू पाती थी: मलाइका अरोड़ा

मुंबई । बॉलिवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सबसे ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फिटनेस वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा खुद को योग से फिट रखती हैं। ‘योग दिवस’ से पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस को लेकर बताया कि एक समय ऐसा था जबकि वह बिल्कुल भी फिट नहीं थीं। उन्होंने कहा कि ‘मैं रोजाना वर्कआउट करती हूं। मैं कुछ अलग नहीं करती हूं लेकिन मैं यहां तक धीरे-धीरे पहुंची हूं। खासतौर पर पिछले साल कोविड से रिकवरी के बाद। वापस पटरी पर आने में थोड़ा टाइम लगा। मैं उतना वर्कआउट नहीं कर पा रही थी जितना पहले करती थी। ठीक से वर्कआउट में करने में थोड़ा वक्त लगा।’ उनहोंने कहा कि अब इतने दिनों बाद वह दोबारा खुद को स्वस्थ महसूस कर रही हैं। मलाइका ने आगे कहा कि ‘भगवान का शुक्र है कि चीजें लाइन पर आ गई हैं और मैं खुद को स्वस्थ महसूस कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो ऐसे भी दिन थे कि मैं नीचे झुककर अपने पैरों के अंगूठों को नहीं छू पाती थी। मैं हताश हो जाती थी कि मैं अपने आप को पुश नहीं कर पा रही हूं लेकिन मैंने कोशिश करना नहीं छोड़ा क्योंकि और कोई तरीका नहीं था। कोविड के कारण पूरे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा इसलिए मैंने धीरे-धीरे आगे बढ़ने का फैसला लिया, अब 6-8 महीने बाद मैं यहां पहुंच सकी हूं।’ बता दें कि इससे पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर योग दिवस की तैयारी करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। मलाइका ने इस वीडियो के जरिए अपने फैन्स को योग और एक्सरसाइज करने की सलाह दी थी। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!