साध्वी प्रज्ञा ने PC शर्मा को नाम बदलने की दी नसीहत, कहा- आप हिंदू नहीं हो सकते, शर्मा के आगे कुछ और लगाओ

 भोपाल। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर निशाना साधा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र और गोमूत्र भेजने से नाराज सांसद ने पीसी शर्मा को अपना नाम बदलने की नहीसत दे डाली. उन्होंने कहा कि पीसी आप नाम के आगे शर्मा की जगह कुछ और लिखें.

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पीसी शर्मा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भारत के अस्तित्व पर जीती हूं, आपको अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप हिंदू नहीं हो सकते, आपको पीसी के आगे शर्मा नहीं कुछ और लगाने की जरूरत है.दरअसल भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ दिन पहले गोमूत्र से कोरोना के ठीक होने का दावा किया था. उन्होंने कहा था, ‘गोमूत्र पीने से फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है. मैं खुद भी गोमूत्र अर्क लेती हूं और इसलिए मुझे अभी तक कोरोना के लिए कोई औषधि नहीं लेनी पड़ी और न ही मुझे अभी तक कोरोना हुआ है.

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गोमूत्र से कोरोना ठीक होने वाले बयान पर बीते दिनों पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को गोमूत्र की शीशी कूरियर के जरिए भेजी थी, और उनसे साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे का वैज्ञानिक आधार मांगा था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!