शिवसेना विधायक का उद्धव ठाकरे को पत्र, भाजपा से हाथ मिलाएं

मुंबई। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी की सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बात की तस्दीक शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक की चिट्ठी करती है जो उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखी है. इस चिट्ठी में राज्य में गठबंधन सरकार की सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस दोनों पर उन्होंने निशाना साधा है. दरअसल शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता प्रताप सरनाईक ने पार्टी अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखते हुए उनसे आगामी मुंबई महानगरपालिका और ठाणे महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर भाजपा से हाथ मिलाने को कहा है. विधायक ने अपने पत्र में कहा, ‘मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर सहित 10 शहरों में होने वाले आगामी मनपा चुनावों में शिवसेना को भाजपा के साथ हाथ मिलाना चाहिए.’ इससे शिवसेना को इसका फायदा होगा. पत्र में सरनाईक ने इस बात का उल्लेख किया है कि शिवसेना ने कांग्रेस और राकांपा (एनसीपी) की मदद से सरकार बनाई है, हालांकि ऐसा करके इसने सिर्फ कांग्रेस और एनसीपी की मदद की है. 
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में लिखा है कि ‘हमें आप पर और आपके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. लेकिन कांग्रेस और एनसीपी हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिशों में लगी हुई हैं. शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और एनसीपी अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश में लगी है, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी कमजोर हो रही है. मेरा यह विश्वास है कि आप अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब जाएंगे और भाजपा-शिवसेना फिर एक साथ आएगी तो यह पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर होगा.’ शिवसेना विधायक ने पत्र में लिखा, ‘एनसीपी और कांग्रेस राज्य में अपना मुख्यमंत्री चाहते हैं. कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है और एनसीपी इस कोशिश में लगी है कि वह शिवसेना से नेताओं को तोड़ सके. ऐसा लगता है पर्दे के पीछे से केंद्र का समर्थन मिल रहा है, एनसीपी नेताओं के पीछे कोई केंद्रीय एजेंसी नहीं है.’ वहीं, शिवसेना विधायक के पत्र पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘एक विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. मुझे इस बारे में क्या कहना चाहिए? हालांकि, अगर पत्र सही है, तो उन्होंने एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है कि महाविकास अघाड़ी के विधायकों को परेशान किया जा रहा है.’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!