हिंदू लड़की से मुस्लिम लड़के ने धर्म परिवर्तन कर शादी की, 3 बच्चे हो गए

ग्वालियर:लवजिहाद पर सबसे पहले कानून बनाने वाले मध्यप्रदेश में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। यह आरोप ग्वालियर की एक महिला का है, जो विश्वविद्यालय थाना पुलिस के खिलाफ झांसी की रानी के समाधि स्थल पर अपने पति और बच्चों को साथ धरने पर बैठी है। पीड़िता का कहना है कि दस साल पहले उसने बिना धर्म परिवर्तन किए मुस्लिम युवक से शादी की थी। उसके तीन बच्चे हैं। ससुरालीजनों ने धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय क्षेत्र के सरस्वती नगर की है। पीड़ित मधु बाथम का कहना है कि करीब 10 साल पहले बिट्टू खान से प्रेम हुआ। दोनों ने धर्म के बंधन का तोड़कर लव मैरिज की। उस समय तय हुआ था कि बिट्‌टू खान अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू रिति रिवाज से मधु से शादी करेगा। ऐसा ही हुआ।

शादी हुई और उसके बाद उन दोनों के 3 बच्चे भी हुए। बिट्‌टू खान ने अपना धर्म बदल लिया, लेकिन उसने मधु से कभी नहीं कहा कि वह हिंदू आस्थाओं को छोड़कर पति का मुस्लिम धर्म अपनाए। पर यह बात बिट्‌टू के परिवार वालों को शुरू से खटक रही थी। कई बार उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए जोर डाला।

वीरांगना की समाधि पर धरना देते समय हाथ में स्लोगन लिखा बोर्ड जिसमें लिखा है हिंदू होने की सजा दी है

धर्म नहीं बदला तो घर से निकाल दिया
मधु बाथम ने का आरोप है कि बिट्टू का बड़ा भाई टीटू खान, उसकी पत्नी रेशमा, जेठ भैया खान, उसकी पत्नी साइना, सास अनीशा बेगम, देवर गोली, ननद रीना, ननदोई नदीम व छोटी ननद निशा खान कई सालों से लगातार धर्म बदलने के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। मधु ने 10 साल के वैवाहिक जीवन में ससुरालीजन से गाली-गलौज, मारपीट के साथ ही दुष्कर्म करने तक की धमकियां झेलीं। लेकिन, हिंदू धर्म से आस्था नहीं छोड़ी। इससे नाराज ससुरालीजन ने दो दिन पहले मधु, उसके पति बिट्‌टू व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।

इसकी शिकायत लेकर मधु जब पुलिस थाने पहुंची तो फोन पर धमकाया गया कि अगर शिकायत की तो पति-बच्चों समेत जान से हाथ धोना पड़ेगा। जब पुलिस बल उसे घर छोड़ने पहुंचा तो उनकी मौजूदगी में भी गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। इसके बावजूद आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परेशान होकर महिला, बच्चे पति सहित रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर धरने बैठ गई है। यह पता चलते ही पुलिस अफसर वहां पहुंचे और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

घर से बाहर निकालने की शिकायत आई है

एक महिला के द्वारा शिकायत की गई है उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं। ससुराल के लोगों द्वारा उसे पति, बच्चों सहित घर से निकाल दिया है। शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

-हितिका वासल, ASP, ग्वालियर

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!