वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान के लिए जनता जागृत होकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं : रमेश दुबे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने श्रीमंत कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन कोविड-19 सेंटर पर जनता से की 21 जून को जनता से की टीका लगवाने की अपील।

भिंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार कोविड-19 के बचाव कार्य के लिए 21 जून को पूरे देश में योग दिवस पर वैक्सीन टीकाकरण अभियान बूथ केंद्रों पर चलाया जा रहा है इसी के तहत भिंड जिले के सभी को कोविड-19 सेंटरों पर पंजीयन की व्यवस्था की गई है भाजपा कार्यकर्ता भी घर घर जाकर आम जनता से पंजीयन कराने के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए जागृत करेंगे | यह बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्रीमंत कैलाशवासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन कोविड-19 सेंटर के प्रभारी डॉ रमेश दुबे ने कहीं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता डॉ दुबे ने कहा कि 21 जून को व्यापार मंडल धर्मशाला परिसर में श्रीमंत कैलाश वासी माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सभी किसान, मजदूर, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब तबके के लोग, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार एवं वकील से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर के साथ प्रातः 10:00 बजे व्यापार मंडल धर्मशाला पहुंचकर अपना पंजीयन कराकर वैक्सीन लगवाएं और शासन और प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जन सेवा भाव से कोविड-19 की लड़ाई लड़ने के लिए जनता के जन सहयोग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रही है हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है की वैक्सीन लगवाने में परिवार सहित आगे आएं।

भाजपा नेता डॉ दुबे ने कहा कि 18 वर्ष की आयु वाले और इससे ऊपर के सभी लोग अपने अपने बूथ पर जागृत होकर कोविड-19 बचाव कार्य के लिए वैक्सीन लगवाएं और सेक्टर पर पहुंचकर पंजीयन कराने में सहयोग प्रदान करें | स्वास्थ्य विभाग एवं भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे कहीं भी किसी भी प्रकार की कठिनाइयां नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विरोधी दलों द्वारा वैक्सीन टीकाकरण को लेकर जनता को झूठा भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं इससे हम सबको सावधान रहना है कांग्रेस के लोग हमेशा वोटबैंक की राजनीति करते रहे हैं, जन सेवा भाव का संकल्प कभी नहीं लिया ,आज भाजपा का कार्यकर्ता जनता के हर दुख सुख में और इस संकट की घड़ी में शामिल होकर मदद कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!