इंदौर में 50 के डॉक्टर को 15 साल छोटी टीचर से हुआ प्यार; शादी रचाने लगा तो 3 बच्चों के साथ आ धमकी पत्नी

इंदौर:प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही हुआ इंदौर में एक डॉक्टर के साथ। 50 साल के डॉक्टर खुद से 15 साल छोटी टीचर (होम ट्यूटर) को दिल दे बैठा। वह डॉक्टर के बेटे को पढ़ाने के लिए उसके घर आती थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों शनिवार को एक होटल में शादी रचाने पहुंच गए। तभी डॉक्टर की पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ पहुंच गई। मंडप में जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जितेंद्र दांगी (50) कम्पेल में होम्योपैथिक (BHMS) डॉक्टर हैं। वह घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हो चुकी है। एक बेटा 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसे ही पढ़ाने के लिए ही होम ट्यूटर आती थी। बताया जाता है कि महिला पास के ही किसी प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल भी है।

मंडप में बच्चों के साथ पहुंची पत्नी

शनिवार को भंवरकुआं के होटल में दोनों शादी करने वाले थे। शादी की पूरी तैयारियां भी कर ली गईं। मंडप सजा लिया गया। दूल्हा बनकर डॉक्टर और दुल्हन के जोड़े में महिला टीचर भी मंडप में बैठे थे। इसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। वह अपनी बेटी, दोनों बेटों और परिजन के साथ मंडप में पहुंच गई। यहां सभी ने हंगामा शुरू कर दिया।

मारपीट भी हुई

आरोप है कि कुछ लोगों ने डॉक्टर और होने वाली दुल्हन के साथ मारपीट भी की। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां भी विवाद हुआ। पहली पत्नी ने डॉक्टर और महिला टीचर के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया है।

डॉक्टर बोला- प्राॅपर्टी का विवाद है

डॉक्टर दूल्हे का कहना है कि घर में प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। ये शादी घर वालों की मर्जी से हो रही है। जब पूछा गया कि बिना तलाक लिए दूसरी शादी क्यों कर रहे हो, तो जवाब नहीं दे सके।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!