आज से इंदौर के चिड़ियाघर में ब्लैक टाइगर देख सकेंगे दर्शक

इंदौर ।

कोरोना के चलते तीन महीने से बंद चिड़ियाघर शनिवार से दर्शकों के लिए फिर खुलेगा। इसके साथ ही दर्शक सात साल बाद व्हाइट और पहली बार ब्लैक टाइगर को कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में निहार सकेंगे। दर्शकों कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा और प्रवेश की प्रक्रिया टचलेस होगी। चिड़ियाघर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। जू प्रभारी डा. उत्तम यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिड़ियाघर को 18 मार्च को बंद किया गया था। सोमवार के स्थान पर चिडियाघर रविवार को बंद रहेगा। टिकट विंडो और मेन गेट के बाहर शारीरिक दूरी के लिए गोले बनाए गए हैं।

आने वाले दर्शक को मुहं पर मास्क लगाने और शारीरिक दूरी रखना आवश्यक है। दर्शक पिंजरों और जालियों को हाथ नहीं लगा सकेंगे। एक स्थान पर दर्शकों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। कैमरों के जरिए परिसर में नजर रखी जाएगी। निर्धारित संख्या से अधिक दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फिलहाल प्ले और फूड जोन बंद रहेंगे।

दो महीने पहले लाए गए व्हाइट और ब्लैक टाइगर

दो महीने पहले लाकडाउन के दौरान ओडिशा के नंदन कानन जूलाजिकल पार्क से व्हाइट टाइगर और ब्लैक टाइगर को लाया गया था। व्हाइट टाइगर को लाने की कवायद जू प्रशासन द्वारा लंबे समय तक की गई थी। चिड़ियाघर बंद होने के चलते अब तक दर्शक इन्हें निहार नहीं सके थे। अब चिड़ियाघर खुल गया है तो व्हाइट और ब्लैक टाइगर आकर्षण का केंद्र होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!