नकली रेमडेसिविर मामले में रिमांड में लिए आरोपितों ने खोले कई राज

जबलपुर ।

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में रिमांड में लिए गए चारों आरोपितों ने एसआइटी के सामने राज खोलने शुरू कर दिए हैै। हालांकि अभी एसआइटी के पास कई अनसुलझे सवाल ऐसे है, जिनका जबाव मिलना शेष हैै। जिसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

एसआइटी प्रभारी एएसपी रोहित काश्वानी ने बताया कि आरोपित मोरबी गुजरात निवासी पुनीत शाह, कौशल वोरा ने पूछताछ में बताया कि वह सूरत में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। वह इंजेक्शन अपने परिचितों के माध्यम से बेचा करते थे। इसके बाद पुनीत इंदौर आया और उसका परिचय रीवा निवासी सुनील मिश्रा और अधारताल निवासी भगवती फार्मा संचालक सपन जैन से हुआ। सुनील और सपन को नकली रेमडेसिवर इंजेक्शन की फैक्ट्री के बारे में बताया और सप्लाई करने के लिए कहा। जिसके बाद सपन ने दाम तय किए और उसे सिटी हास्पिटल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा को सप्लाई करना शुरू कर दिया। आरोपितों से पूछताछ में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

जुटाई जा रही और जानकारी: आरोपितों से पूछताछ में पता किया जा रहा है कि उनको इंजेक्शन कितने का प़डता था और उसे कैसे तैयार किया जाता था। इसके अलावा वह बाजार में उसे किस दाम में बेचते थे। साथ ही जबलपुर के अलावा और कितने शहरों के अस्पतालों में इस इंजेक्शन की सप्लाई की गई है। उल्लेखनीय है कि गुजरात से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का कारोबार करने के मामले में एसआइटी ने आरोपित पुनीत शाह, कौशल, सुनील मिश्रा और सपन जैन को गुजरात से लाकर गुरुवार को उनकी पांच दिन की रिमांड मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने चार दिन की रिमांड दी थी। आरोपितों से कई सवालों के जवाब के लिए पूछताछ की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!