मिस्ड कॉल से शुरू हुई मोहब्बत, शादी में आकर अटकी, विवाह के लिए अड़े युवक-युवती

मथुरा. एक युवक के नंबर पर मिस्ड कॉल आती है. इसके बाद युवक फोन लगाया. उधर से कोई लड़की की आवाज आती है. फिर दोनों बातें करने लगते हैं. एक-दूसरे को अपने बारे में बताने लगते हैं. आवाज को सुनकर दोनों बहुत ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं. दोनों के बीच दोस्ती हो जाती हैं. रोजाना युवक-युवती के बीच फोन में मीठी-मीठी बातें होने लगती हैं. दोस्ती कब मोहब्बत में बदल जाती है दोनों को पता ही नहीं चलता. प्यार की परवान ऐसी चढ़ी कि एक दिन युवती अपने घर छोड़ कर युवक के पास आ जाती है. दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए अड़ जाते हैं.

यह मिस्ड कॉल वाली प्रेम कहानी उत्तर प्रदेश की है. युवक-युवती के बीच मोबइल से हल्‍की-फुल्‍की बातों के सिलसिले के साथ मोहब्‍बत ऐसी परवान चढ़ी कि लड़की ने लड़के से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया. वह अलीगढ़ से भागकर मथुरा पहुंच गई. अलग-अलग जाति के इस जोड़े ने शादी करने की ठानी और शायद कर भी लेता अगर लड़की के घरवाले उसे ढूंढते-ढूंढते समय से मथुरा न पहुंच गए होते. बहरहाल, लड़की के घरवालों ने दोनों को मथुरा में खोज निकाला और समझा-बुझाकर लड़की को अपने साथ अलीगढ़ वापस ले जाने की कोशिश की. लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया.जब घरवाले हार गए तो दोनों को लेकर खैर कोतवाली पहुंचे. वहां कल से ही लड़का-लड़की दोनों को समझाने की कोशिश हो रही है. सूत्रों का कहना है कि देर रात लड़का तो दबाव में आकर शादी न करने के लिए मान गया है, लेकिन लड़की किसी भी तरह तैयार नहीं हो रही है. यहां तक कि उसने अपने घरवालों को खुदकुशी की धमकी भी दे दी. पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच अभी भी सुलह-सफाई की कोशिश चल रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!