मार्मिक खबर : लॉकडाउन में गई नौकरी, पत्नी ने भी छोड़ा साथ तो लगा ली फांसी, भूखे बच्चे तीन दिन तक कहते रहें पापा खाना दो

बरेली. कोरोना काल में देशभर में लॉकडाउन लगाया गया. इस दौरान करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई. कई जगहों से मार्मिक खबरें सामने आई और आ रही है. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसको सुनकर हर किसी की आंखे नम हो जाएगी. एक व्यक्ति की नौकरी तालाबंदी ने छीन ली. आर्थिक तंगी के चलते पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया. बेरोजगार आदमी अपना और अपने मासूम बच्चों के पेट भरने के लिए नौकरी की तलाश में भटकता रहा, लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली. आखिर में थक-हारकर उन्होंने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उनके बच्चों को लग रहा था कि उनके पापा खड़े है और उनसे बात भी नहीं कर रहे है. भूखे बच्चे तीन दिनों तक पापा को खाना देने के लिए जिद करते रहे. रोते-बिलखते रहे ‘पापा खाना दो.. पापा खाना दो…’ लेकिन जब बच्चों ने पड़ोसी को पापा की बात न करने और खाना नहीं देने की बात बताई तो इस घटना का पता चला.

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता फांसी पर लटका रहा और तीन दिनों तक उसके भूखे मासूम खाना मांगते रहे. 32 साल का मनोज दयाल नोएडा में नौकरी करता था. लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी चली गई. घर में आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे. एक दिन दोनों के बीच झगड़ा ज्यादा हुई और पत्नी पिछले गुरुवार को नाराज होकर मायके चली गई. तब से वह मायके में ही रही थी. उनके छह साल का बेटा और चार साल की बेटी पिता के पास ही थे.
पुलिस के अनुसार दयाल ने संभवत: तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि उसका शरीर सड़ रहा था. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनोज की मौत फांसी लगाने के कारण ही बताई गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!