अनुकंपा नियुक्ति प्रबंधन प्रणाली आश्रितों को जल्द मिलेगी नियुक्ति

भोपाल।

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकंपा नियुक्ति संबंधी प्रकरणों में आश्रितों को त्वरित, पारदर्शी और समय सीमा में निराकरण के लिए ऑनलाइन अनुकंपा नियुक्ति प्रबंधन प्रणाली एक महत्वपूर्ण साधन बनेगी। यह बात स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन अनुकंपा नियुक्ति प्रबंधन प्रणाली के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान कही। श्री परमार ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के सभी प्रकरणों की सूची, निरस्त या लंबित होने का कारण, वर्तमान स्थिति और नियुक्ति आदेश, एजुकेशन पोर्टल पर आवेदक के लिए सहज रूप से उपलब्ध रहेंगे। प्रणाली के सफल क्रियान्वयन से प्रकरणों का तय समय सीमा में त्वरित निराकरण कर दिवंगत कर्मचारी के आश्रितों को लाभ सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे शिक्षा विभाग के परिवार में किसी के भी साथ ऐसी अप्रिय घटना घटे, कि वो हमारे बीच न रहे, लेकिन यदि ऐसी कोई परिस्थिति बनती है तो आश्रितों को अनावश्यक परेशानी से मुक्ति और अनुकंपा नियुक्ति समय पर दिलाने के लिए इस प्रणाली को शुरू किया गया है। मंत्री ने सभी शिक्षकों से अपील की कि यदि आपके परिचित के परिवार में ऐसी अप्रिय घटना घटित होती है तो आश्रितों को इस प्रणाली के तहत लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने कहा कि इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के तहत भी आवेदन कर सकेंगे। दिवंगत शासकीय सेवक के यूनिक आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा। यदि कोई आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है तो संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पोर्टल पर आवेदन दर्ज किया जा सकेगा।

इस प्रबंधन प्रणाली से जल्द मिलेगा फायदा

लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में तीन लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। शासकीय सेवक की असामयिक मृत्यु होने पर आश्रितों को शासन के नियम अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है। शासकीय सेवक की असामायिक मृत्यु होने पर उनके आश्रितों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जाता है, जिसका निराकरण विभिन्न स्तरों पर संबंधित कार्यालयों द्वारा शासन नियमानुसार तथा आवेदक की पात्रता के अनुसार किया जाता है। अब इस संबंध में समस्त प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल में ऑनलाइन अनुकंपा नियुक्ति प्रबंधन प्रणाली पर की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर परियोजना संचालक कैलाश वानखेड़े, संचालक केके द्विवेदी, अपर संचालक कामना आचार्य और उपसंचालक धीरेन्द्र चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!