महंगाई और सियासी लड़ाई: मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे कांग्रेसी, आज महंगाई के खिलाफ 5 मिनट थमेगा छत्तीसगढ़

रायपुर। केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित खाद्य सामाग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जनता से आह्वान किया है. सभी 18 जून को दोपहर 12 बजे 5 मिनट के लिए जहां हैं वहीं थम जाएं.

मोदी सरकार की गलत नीतियों का करें विरोध- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों से भी आह्वान किया कि वे सब अपने क्षेत्रों में इस सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाने जुट जाएं. चक्काजाम कर मंहगाई का विरोध करें. महंगाई के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें.

18 जून को सांकेतिक चक्काजाम
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई के कारण जनता परेशान हो चुकी है. कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों का लोग स्वफूर्त समर्थन कर रहे हैं. 18 जून को होने वाले सांकेतिक चक्काजाम में भी लोग 5 मिनट तक अपने वाहनों को रोक कर बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे.

बता दें कि देशभर में पेट्रोल, तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कोंडागांव में महंगाई का विरोध करने ऑटो से गांव-गांव पहुंचे. केंद सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन पहुंचाया. रायपुर में संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने बाइक घसीटकर महंगाई का विरोध जताया.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!