रायपुर में नाबालिगों के गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह बनाकर करते थे मारपीट

रायपुर।

डीडीनगर इलाके में पिछले दिनों बर्थ डे पार्टी के दौरान एक कार मैकेनिक से विवाद के बाद उसे गैराज में घुसकर चाकू मारने वाले एक नाबालिग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े आठ नाबालिग समेत दस लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश, बलवा का अपराध कायम किया है।

डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि 10 जून को जोगी बंगला निवासी मोना राव की जन्मदिन पार्टी में एक नाबालिग अपने साथियो के साथ गया था। वहां कार मैकेनिक अरबाज खान के साथ मामूली विवाद हो गया था। उसी रंजीश का बदला लेने नाबालिगों का गिरोह योजना बनाकर दूसरे दिन दोपहर 3.30 बजे दस से अधिक संख्या में बाइक और आटो में सवार होकर अरबाज के रायपुरा चौक के पास स्थित गैराज में आ धमके।

नाबालिगों ने अरबाज को दादा बनते हो, आज तुम्हे सबक सिखाते है, कहते हुए हमला कर दिया था। हमले के दौरान एक नाबालिग ने अपने साथी पवन के साथ चाकू से अरबाज के पेट में वार कर दिया। तगड़े वार के कारण चाकू पेट में भी जाकर फंसा रह गया। घायल अरबाज ने जान बचाने दुकान के अंदर घुसकर शटर बंद कर लिया था। इस बीच हमलावर फरार हो गए।

घायल अरबाज ने फोन कर भाई को बुलाया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में धारा 307, 147, 148,149 ,120(बी), 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों के बारे में जानकारी एकत्रित कर उनकी तलाश शुरु की।

एक-एक करके गिरोह से जुड़े आठ नाबालिग समेत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर निवासी रितिक देवदास (20) और ढिमरपारा, रायपुरा के विकास तोमर (20) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पवन फरार है। पूछताछ में पता चला कि ये सभी गिरोह बनाकर मारपीट की वारदात को अंजाम देते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!