सफलता के लिए सुबह बिस्तर छोड़ते ही करें ये काम

सभी जीवन में सफलता चाहते हैं पर कई बार पर्याप्त मेहनत के बाद भी हमें वह जगह नहीं मिलती जो हम चाहते हैं।  वहीं अगर दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करें तो पूरा दिन अच्छा रहता है। इसीलिए सुबह को शुभ बनाने के लिए कुछ खास काम करने चाहिये जिससे किस्मत का साथ मिल जाये। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं, वे आसानी से सफल नहीं हो पाते हैं, उन्हें ग्रहों का साथ नहीं मिलता है और वे निराश रहते हैं। ग्रहों के दोष दूर करने और किस्मत का साथ पाने के लिए कुछ उपाय सुबह-सुबह करना चाहिए। 
पहला काम-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से ठीक पहले। अगर ये संभव ना हो तो ज्यादा से ज्यादा 6-7 बजे तक जरूर उठ जाना चाहिए। इससे धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है।

दूसरा काम-सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। हाथों को देखते समय यह मंत्र बोलना चाहिए- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमूले सरस्वती, करमध्ये तू गोविंद प्रभाते कर दर्शनं। इस मंत्र से लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।


तीसरा काम-पलंग से पैर नीचे रखते समय भूमि माता से क्षमा मांगें। भूमि भी देवी हैं, इन्हें पैर लगने से हमें दोष लगता है। इस दोष को दूर करने के लिए धरती माता से क्षमा मांगनी चाहिए।


चौथा काम- स्नान करते समय सभी तीर्थों का और सभी पवित्र नदियों के नामों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने पर सभी तीर्थों में स्नान का पुण्य मिलता है।


पांचवां काम- स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर सूर्य को तांबे के लोटे से चल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करें।

छठा काम- घर के मंदिर में पूजा करें। तुलसी को जल चढ़ाएं। अगर संभव हो सके तो गाय को घास या रोटी खिलाएं।

सातवां काम- घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता का आर्शीवाद अवश्य लें। माता-पिता का आदर करने वाले लोगों को सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!