MP में रिश्वतखोरी: 20000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे सब-इंजीनियर और सचिव, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

मध्य प्रदेश के रीवा के मऊगंज में सब-इंजीनियर और सचिव रिश्वत लेते पकड़े गए हैं. यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की टीम ने की है. दोनों ने सरपंच से ग्राम पंचायत के कराए कामों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

लोकायुक्त की टीम ने सब-इंजीनियर और सचिव को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. मामले की शिकायत अकरिया ग्राम पंचायत सरपंच ने की थी.
बिल पास करने के बदले 20 हजार की मांग
मऊगंज के नईगढ़ी जनपद की अकरिया पंचायत के सरपंच तरुण शुक्ला ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी. तरुण ने शिकायत में कहा था कि नईगढ़ी जनपद पंचायत में पदस्थ सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और पंचायत के सचिव टीकम प्रसाद पांडेय ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के बिल पास करने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.

लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया दोनों को गिरफ्तार
फरियादी सरपंच की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जांच की. जब शिकायत सही पाई गई तब टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और रिश्वत लेने वाले सब-इंजीनियर भोला प्रसाद पटेल और सचिव टीकम प्रसाद पांडेय को रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!