बाबा को अर्पित कर दिए लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी; श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर दी थी

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर में फिलहाल आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। मंदिर में केवल पुजारी और पुरोहित ही पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी सोमवार को संध्या पूजन के पहले बाबा महाकाल की जलाधारी के आसपास एक पुजारी ने श्रद्धालु द्वारा दी गई लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी महाकाल को चढ़ा दी। मामला सीसीटीवी पर लाइव देख रहे एक अधिकारी के सामने आने के बाद गर्भगृह निरीक्षक और संबंधित पंडित को फटकार लगाई। पुजारी से जवाब-तलब किया है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। भगवान महाकालेश्वर को भांग मेवा, मिष्ठान, फल, फूल, नए वस्त्र, आभूषण अर्पित किए जाते हैं। सोमवार शाम 4 बजे संध्या पूजन से पहले गोपाल पुजारी ने किसी श्रद्धालु द्वारा दिए गए लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी अर्पित कर दी। मामला उस समय सामने आया, जब सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी पर लाइव दर्शन से यह दृश्य देखा। उन्होंने तुरंत गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया से जानकारी ली। गोपाल पुजारी ने बताया कि श्रद्धालु की मन्नत पूरी होने के कारण यह सब्जी भगवान को अर्पित करने के लिए दी थी।

मंदिर के कंट्रोल रूम को नहीं जानकारी

मंदिर परिसर में गर्भगृह समेत चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं, सभी ओर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम है। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी भी रहती है। कंट्रोल रूम से मंदिर परिसर में होने वाली हर घटना पर नजर रखी जाती। सोमवार को जलाधारी में सब्जी अर्पित करने के मामले में जब कंट्रोल रूम मैं बैठे कर्मचारियों से जानकारी ली, तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया।

श्रद्धालुओं के दर्शन पर गई थी नौकरी

बता दें, करीब 15 दिन पहले 29 मई को एक श्रद्धालु ने मंदिर परिसर में घूमते हुए नैवेद्य द्वार से उतरकर गर्भगृह के सामने देहरी तक पहुंचकर दर्शन किए थे। मामले में दो कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दी गई थी।

जवाब तलब किया गया है
महाकाल की जलाधारी में लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च, सब्जी रखने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गर्भगृह निरीक्षक और पंडित को जवाब-तलब किया है। वहीं, कंट्रोल रूम में बैठक कर्मचारियों को भी नजर रखने की हिदायत दी है।

मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक, मंदिर समिति

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!