28 जून से महाकाल दर्शन,ऑनलाइन बुकिंग में गर्भगृह-नंदी हॉल में प्रवेश नहीं

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर 28 जून से खोलने के निर्णय के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी। इसके बाद वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 6 से रात 8 बजे तक सात स्लॉट में दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा, गर्भगृह और नंदी हॉल में दर्शनार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर परिसर में स्थित सभी देवस्थान दर्शन के लिए खुले रहेंगे।

इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में दर्शनों के संबंध में गाइडलाइन तय की गई है। इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।बैठक में एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य विनीत गिरि महाराज, आशीष पुजारी, विजयशंकर शर्मा, दीपक मित्तल, प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, प्रदीप गुरु मौजूद थे।

दर्शन व्यवस्था पर बिंदु तय

1. श्रद्धालुओं को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

2. गर्भगृह, नंदी हाॅल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

3. दिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध रहेगा।

4. भस्म आरती व शयन आरती में सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

5. नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा।

6. इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित रहेगा।

147 मकानों को प्रति परिवार तीन लाख रुपए देंगे

महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित भूमि पर अतिक्रमित 147 मकानों में रहने वाले 250 परिवारों को हटाकर प्रति परिवार तीन लाख रुपए के मान से राशि देने का निर्णय लिया गया। इनके हटने से करीब 1.6 हेक्टेयर भूमि मंदिर परिक्षेत्र विस्तार के लिए उपलब्ध होगी। इसी तरह, नीमनवासा स्थित 9.04 हेक्टेयर भूमि का तत्काल सीमांकन करवाकर बाउंड्री वाॅल और पंप हाउस निर्माण करने का निर्णय लिया है।

सम्बंधित खबरे

महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!