उज्जैन के मालीखेड़ी गांव में कोविड टीकाकरण के लिए गई टीम पर हमला

उज्जैन।

उन्हेल तहसील के ग्राम मालीखेड़ी में सोमवार को टीकाकरण करने पहुंचे दल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दल में शामिल स्वास्थ्यकर्मी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे। घटना के बाद मौके पर एसडीएम व एसडीओपी पहुंचे और स्थिति को संभाला। लोगों का कहना था कि वैक्सीनेशन से लोग मर रहे हैं, हमें वैक्सीन नहीं लगवाना। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी।

जानकारी अनुसार उन्हेल से स्वास्थ्य विभाग की टीम मोबाइल वैन लेकर सोमवार सुबह मालीखेड़ी वैक्सीनेशन के लिए पहुंची थी। टीम में नायब तहसीलदार अनु जैन, आशा कार्यकर्ता वैक्सीनेटर एवं अन्य कर्मचारी थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने जब लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया तो उन्होंने आने से मना कर दिया। साथ ही टीम को गांव से जाने के लिए भी कहा। पंचायत सचिव रेशमाबाई के पति शकील खां वैक्सीन के फायदे बताने लगे तो पारदी समाज के लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। दल के समझाने पर कुछ लोगों व महिलाओं ने दल पर भी पत्थर से हमला कर दिया। हमला होने पर दल में शामिल लोग जैसे-तैस वहां से भागे और अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को संभाला।

दोपहर को पहुंचे एसडीएम व एसडीओपी

घटना के बाद दोपहर 1 बजे एसडीएम आशुतोष गोस्वामी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि टीकाकरण आपके फायदे के लिए है। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में स्वास्थ्य अमले ने ग्रामीणों को टीके लगाए।

केस दर्ज, दो को किया गिरफ्तार

एसडीएम गोस्वामी ने कहा कि उक्त ग्राम में पहले भी एक बार टीम जा चुकी है। ग्रामीण लोग भ्रांति के कारण वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे थे। सोमवार को भी टीम द्वारा ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने की समझाइश दी जा रही थी कि तभी कतिपय व्यक्ति द्वारा सहायक सचिव के पति पर हमला कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक एवं पुलिस टीम पहुंच गई तथा संबंधित के विरुद्ध धारा 353 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि हमला करने वाले दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!