कमीशन के चक्कर में दूसरे से पौधों के लिए खरीद ली खाद

इंदौर ।

वनक्षेत्र को हरा-भरा करने के लिए हर साल वन विभाग बड़े स्तर पर पौधे लगाता है। कम समय में ये पौधे अच्छे से पनप सके इसके लिए खाद और मिट्ठी भी डालते हैं। मगर पिछले साल खाद खरीदने में गड़बड़ी सामने आई है। नियमों का ताक पर रखकर इंदौर वनमंडल ने ऐसी एजेंसी से खाद खरीद ली है, जिसे टेंडर नहीं मिला। मामले में टेंडर प्राप्त एजेंसी ने वन विभाग मुख्यालय में शिकायत कर दी। उधर जिम्मेदारों के मुताबिक टेंडर हासिल करने वाली एजेंसी द्वारा खाद सप्लाय नहीं करना बताया है। हालांकि आडिट विभाग भी जांच में जुटा है।

बारिश के दिनों में पिछले साल फरवरी में इंदौर, महू, मानपुर और चोरल रेंज में पौधरोपण करना बताया। खाद खरीदने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया होना थी। मगर मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण की वजह से इंदौर वनमंडल ने टेंडर की प्रक्रिया कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ी दी। जून में टेंडर बुलाए, जिसमें तीन से चार नर्सरी व एजेंसी ने हिस्सा लिया। सालभर के लिए खाद-मिट्टी सप्लाय करना थी। टेंडर गायत्री नर्सरी को खुला। शुरूआत में 100-100 किलो दो मर्तबा खाद बुलवाई। मगर बाद खाद के लिए किसी भी संपर्क नहीं किया। बाद में गायत्री की बजाए शिवाश्री नर्सरी से खाद बुलाई। टेंडर प्रक्रिया तत्कालीन वन संरक्षक किरन बिसेन के कार्याकाल में पूरी हुई।

पर्यावरण शाखा की रेंजर पुष्पलता मौर्य का कहना कि एजेंसी से खाद सप्लाय के लिए बोला था। कई वनकर्मियों ने एजेंसी से संपर्क किया तो साफ माना कर दिया। गायत्री नर्सरी के पकंज खंडेलवाल का कहना है कि वनकर्मियों ने खाद की बजाए मुझे बिल मांगे थे। ये देना संभव नहीं था। पकंज बताते है कि एक या दो बार खाद बुलवाई थी। बाद में विभाग ने डिमांड नहीं बताई। टेंडर में दूसरे स्थान पर रहने वाली एजेंसी से काम करवाया जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यालय में कर दी है। वन संरक्षक नरेंद्र पंडवा का कहना है कि मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों से चर्चा करता हूं। वैसे खाद से जुड़ेे भुगतान नहीं किए जा रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!