कश्मीर को अस्थिर करना चाहते हैं कांग्रेस और दिग्विजय सिंह : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा धारा 370 को लेकर दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कश्मीरी पंडित फिर वापस कश्मीर लौट रहे हैं, जो दिग्विजय सिंह जैसे नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दिग्विजय धारा 370 का समर्थन कर कश्मीरी पंडितों और हिंदूओं को डरा रहे हैं। कांग्रेस और दिग्विजय सिंह कश्मीर को फिर अस्थिर करना चाहते हैं। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत के बयानों की तुलना दिग्विजय सिंह से करना निरर्थक है। भागवत जी या भाजपा मुसलमानों की विरोधी नहीं हैं। हमारा विरोध उस मानसिकता और विचारों से है, जो देश में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और आतंकवाद को पनाह देते हैं।

मंत्री मिश्रा ने कहा कि कोविड19 के मामले में मध्य प्रदेश में रोजाना सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए पाजिटिव केस 242 आए हैं। संक्रमण दर घटकर अब 0.34 % हो गई है जबकि रिकवरी दर 98.41% है। दतिया सहित प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला करने और काबू पाने के बाद अब शिवराज सरकार प्रदेश को इसके प्रभाव से जल्द उबारना चाहती है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!