इन चीजों के अत्यधिक सेवन से कमजोर होता है इम्यून सिस्टम

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। खासकर कोरोना वायरस से बचाव में इम्यून सिस्टम की अहम भूमिका होती है। इसके लिए डॉक्टर इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। लोग इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सीमित मात्रा में चीनी और नमक खाने की सलाह दी है। हालांकि, दैनिक जीवन में यूज करने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जिनके अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत कमजोर होता है। इसके लिए खाने पीने की चीजों में सावधानियां जरूर बरतें। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। शुगर रिच चीजों को खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। साथ ही इंफ्लेमेटरी प्रोटीन का उत्सर्जन होता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से भी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

सीमित मात्रा में नमक का सेवन करें

पैक चिप्स, बेकरी आइटम्स, फ्रिज में रखी चीजों में नमक अत्यधिक मात्रा में होता है। शरीर में अत्यधिक नमक से सूजन बढ़ती है। साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक के अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम और गुड बैक्टीरिया भी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

फ्राइड फूड्स न खाएं

डॉक्टर हमेशा फ्राइड फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जंक फूड खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसके लिए फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो चिप्स, फ्राइड चिकन आदि चीजों से परहेज करें।

कॉफी का अधिक सेवन न करें

चाय और कॉफी में एंटीऑक्सीडेंटस् पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। साथ ही नींद खराब होती है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही रोजाना चाय अथवा कॉफी पिएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!