कमाल का संयोग…चुनाव आयोग में तीनों चुनाव आयुक्त यूपी वाले हैं! राज बब्बर के ट्वीट पर छिड़ी बहस

राज बब्बर का ट्वीट- चुनाव आयोग के तीनों चुनाव आयुक्त यूपी के
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, राज बब्बर ने चुनाव का किया जिक्र
उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभव
2017 में बीजेपी ने तीन चौथाई बहुमत के साथ बनाई थी सरकार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की सियासत में अब विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। चुनाव में चंद महीने बचे हैं। बीजेपी संगठन से लेकर योगी सरकार के विस्तार को लेकर सोशल मीडिया पर रोज चर्चा छिड़ी रहती है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राज बब्बर ने एक दिलचस्प ट्वीट किया है। राज बब्बर ने तीनों चुनाव आयुक्तों के उत्तर प्रदेश से होने पर हैरानी जताई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट में लिखा, ‘ये भी कमाल का संयोग है। फिलहाल चुनाव आयोग में तीनों चुनाव आयुक्त #यूपी वाले हैं !’ राज बब्बर ने इस ट्वीट के साथ ही हैशटैग में यूपी इलेक्शन 2022 का जिक्र किया है।राज बब्बर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

कांग्रेस समर्थक नीरज सैनी ने ट्वीट किया, ‘लेकिन फिर भी बीजेपी की विदाई तय है। यूपी से सुना कल एक और जयचंद बीजेपी में शामिल हो गया है।’ बताते चलें कि बुधवार दोपहर राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से नाता तोड़ते हुए बीजेपी जॉइन की थी। काजी अब्बासी नाम के हैंडल से राज बब्बर के ट्वीट पर कॉमेंट करते हुए कहा गया, ‘आपसे ज्यादा प्रमोशन के बारे मे किसको पता है। नयी ऊर्जा के साथ बॉलीवुड स्टाइल प्रमोशन करिए। प्रियंकाजी को यूपी का चेहरा बनाइए। सत्ता कोई मुश्किल काम नहीं है।

‘हिमांशु जैन के हैंडल से ट्वीट में कहा गया, ‘ये महज संयोग नहीं। यूपी चुनाव के लिए सफल प्रयोग है। लेकिन बड़का झूठा पार्टी को जनता हार का करेंट लगाकर ही दम लेगी।’ वहीं मोहम्मद सैफ नाम के शख्स ने कॉमेंट किया, ‘संयोग नहीं यह 2022 का प्रयोग है।’ बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतते हुए तीन चौथाई बहुमत हासिल किया था। इसके बाद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!