नुसरत जहां विवाद:विवादों में TMC सांसद नुसरत जहां

नई दिल्ली | नुसरत जहां ने बुधवार को दावा किया था कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है। उन्होंने कहा कि शादी तुर्की में हुई थी और इसे भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है। इसलिए यह शादी अवैध है। नुसरत ने शादी में दरार की अटकलों और इन खबरों के बीच यह बयान जारी कर कहा कि मैं अलग रह रही हूं और गर्भवती हूं।
बयान में कहा गया है, ‘किसी काम या आराम के लिए मेरे किसी जगह जाने पर उन लोगों के चिंता करने की जरूरत नहीं है जिनसे मैं अलग हुई हूं। ‘किसी’ के दावों के विपरीत, मैं अपने सारे खर्च खुद ही उठाती हूं।’ उन्होंने कहा कि मैं अपने निजी जीवन या व्यक्ति के बारे में कोई बात नहीं करूंगी, जिनसे मेरा संबंध नहीं है। मैं अनुरोध करती हूं कि गलत व्यक्ति से सवाल पूछने से बचें।
जहां ने दावा किया कि यह अंतरधार्मिक विवाह था, इसे भारत में विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की जरूरत है, जो अभी नहीं मिली है। कानून के अनुसार यह विवाह नहीं बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है।‘ उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा अलगाव काफी पहले हो चुका था, लेकिन मैंने इसे लेकर बात नहीं की क्योंकि मैं अपना निजी जीवन अपने तक ही रखना चाहती थी। 
आगे कहा, ‘हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे, मैं अपनी प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। जो कुछ भी मेरा था अभी भी उसके पास है। मुझे यह बताने में दुख हो रहा है कि मेरे पुश्तैनी गहने जो मेरे परिवार वालों ने मुझे तोहफे में दिए थे, वो सब निखिल के पास हैं।’ उल्लेखनीय है कि 19 जून 2019 को नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के बंधन में बंधे थे। 

आरोपों पर क्या बोले निखिल जैन
नुसरत जहां द्वारा अपनी शादी को भारत में अवैध करार देने के बाद निखिल जैन ने भी एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मैंने नुसरत से कई बार अनुरोध किया था कि हमारी शादी का पंजीकरण करा लिया जाए, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। जैन ने नुसरत के उन आरोपों को भी नकारा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी वस्तुओं और पैसों का दुरुपयोग हो रहा था।
जैन ने कहा कि मैंने नुसरत को बिना किसी रोकटोक के सहयोग किया। लेकिन, थोड़े समय के बाद ही हमारे वैवाहिक जीवन को लेकर उनमें बदलाव आने लगा। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर 2020 को नुसरत अपना बैग और अपनी कीमती निजी वस्तुएं लेकर मेरे फ्लैट से चली गई थीं। वह अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर गई थीं। इसके बाद से हम कभी एक साथ नहीं रहे। 
निखिल ने कहा कि शादी के बाद मैंने नुसरत की भारी होम लोन के ब्याज के बो से निपटने में मदद की थी। मैंने ये समझकर अपने पारिवारिक खातों से पैसा भेजा था कि जब उनके पास रुपये होंगे वह मुझे लौटा देंगी। उनके खाते से जो भी पैसा मेरे खातों में भेजा गया वह उसी की किस्त थी। जैन ने नुसरत के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अभी भी बड़ी राशि उन्हें वापस करनी है। 
इस विवाद में राजनीति भी शुरू हो गई है। बंगाल भाजपा के नेता अमित मालवीय ने कहा है, ‘किसके साथ शादी करनी है और किसके साथ रहना है, यह टीएमसी सांसद नुसरत जहां का व्यक्तिगत मामला है। लेकिन वह जनता द्वारा चुनी गई हैं, उन्होंने संसद में निखिल जैन से अपनी शादी की बात मानी थी और यह ऑन रिकॉर्ड है। तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उस समय उन्होंने सदन में झूठ बोला था?’
उल्लेखनीय है कि नुसरत जहां और निखिल जैन ने 2019 में तुर्की में विवाह किया था। विवाह समारोह में चुनिंदा लोग शरीक हुए थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लड़कर जीत हासिल करने वाली जहां ने बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे।

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!