अमित शाह ने संभाली कमान, कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी बीजेपी!

लखनऊ| विधानसभा चुनाव अगले साल है लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी हर रोज सुर्खियों में रहती है. पहले पंचायत चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन, कोविड की दूसरी लहर में उठ रही अंसतोष की आवाजों के बीच बीएल संतोष के यूपी दौरे ने अटकलों का बाजार गरम कर दिया. अब 10 जून को अचानक से सीएम योगी के दिल्ली जाने की खबर आई. यहां उन्होंने गृहमंत्री से मुलाकात की.


करीब 90 मिनट की मुलाकात के बाद राज्य में बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं ने भी अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद समुदाय से आने वरिष्ठ नेता डॉ संजय कुमार निषाद और संत कबीर नगर से सांसद प्रवीण निषाद ने भी गृहमंत्री से बातचीत की.अब सूत्रों के मुताबिक, ये पूरी चर्चा यूपी की राजनीति के ईर्द-गिर्द ही रही, चुनाव की तैयारियों और यूपी के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर इन नेताओं से गृहमंत्री ने चर्चा की.
बैठकों का दौर यहीं थमने नहीं जा रहा. 11 जून की सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं, दोपहर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने की संभावना है. अब राज्य में पिछले कई दिन से जो राज्य सरकार और संगठन में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी आदित्यनाथ के इस दौरे ने उन्हें और हवा दी है. न्यूज एजेंसी ने पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया है कि बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार या फेरबदल पर भी चर्चा होने की संभावना है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्य भाजपा इकाई में बदलाव भी एजेंडे का हिस्सा है.

बीएल संतोष के दौरे के बाद सीएम योगी आए हैं दिल्ली
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के लिए लखनऊ का दौरा किया.संतोष ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों से फीडबैक ली, जिससे पार्टी के उत्तर प्रदेश में संभावित बदलाव की अटकलों को हवा मिली थी. न्यूज एजेंसी के सूत्रों ने दावा किया कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एकत्र किए गए फीडबैक के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ पार्टी की राज्य इकाई में भी फेरबदल करने का फैसला किया गया है.

सहयोगी पार्टियों को साधने की कवायद!
गृहमंत्री का 10 जून को अनुप्रिया पटेल, संजय कुमार निषाद और प्रवीण निषाद से मिलना सहयोगी पार्टियों को साधने की कवायद के तौर भी देखा जा सकता है. अगले ही साल चुनाव हैं और सहयोगी पार्टियों में अगर नाराजगी है तो उन्हें दूर किया जा सके, ये भी कोशिस रह सकती है. ये भी कहा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के सदस्यों को जिताने की रणनीति पर भी बातचीत हुई है. अनुप्रिया पटेल की बात करें तो वो पहली नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री थीं, लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल में पद पाने में विफल रहीं. वो मोदी कैबिनेट में अपने लिए मंत्री पद और राज्य कैबिनेट में भी एक पद की बात रख सकती हैं. IANS के सूत्र बताते हैं कि वो पांच जिलों – मिजार्पुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा और फरुर्खाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों की भी मांग कर रही हैं.
 

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!