कोविड वैक्‍सीन का केरल और बंगाल में हुआ पूरा इस्‍तेमाल

नई दिल्‍ली ।

देश में टीकाकरण अभियान के बीच सरकार ने टीकों की बर्बादी पर आंकड़े जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड वैक्‍सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी (33.95 फीसद) झारखंड में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केरल और पश्चिम बंगाल में मई माह में कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की बिल्कुल भी बर्बादी नहीं हुई है। इन दोनों ही राज्यों में कोविड रोधी वैक्‍सीन की क्रमश: 1.10 लाख और 1.61 लाख खुराकें बचाई गई हैं।

वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केरल में कोविड रोधी वैक्‍सीन की बर्बादी का आंकड़ा नकारात्मक 6.37 फीसद रहा जबकि पश्चिम बंगाल में नकारात्मक 5.48 दर्ज किया गया है। बता दें कि कोविड रोधी वैक्‍सीन की बर्बादी का आंकड़ा नकारात्मक होने का मतलब है कि हर शीशी में मौजूद अतिरिक्त खुराक का भी पूरा इस्तेमाल कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ में 15.79 फीसद जबकि मध्य प्रदेश में 7.35 फीसद कोविड रोधी वैक्‍सीन बर्बाद हुई।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में क्रमश: 7.08 फीसद, 3.95 फीसद, 3.91 फीसद, 3.78 फीसद, 3.63 फीसद और 3.59 फीसद टीके बर्बाद हुए हैं। मई महीने में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 790.6 लाख वैक्‍सीन की आपूर्ति की गई। इनमें से 610.6 लाख टीके टीकाकरण में इस्‍तेमाल हुए जबकि 658.6 लाख डोज का इस्‍तेमाल हुआ। यही नहीं कोविड वैक्‍सीन की 212.7 लाख खुराकें बच गईं।

आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल के मुकाबले मई में टीकाकरण कम रहा। भारत में 45 साल से ज्‍यादा 38 फीसद लोगों को सात जून तक टीके की पहली खुराक दी गई। इस बीच सरकार ने कोविड वैक्सीन से जुड़े स्टॉक, स्टोरेज टेंपरेचर से जुड़े ई-विन (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) के आंकड़े साझा करने से पहले केंद्र से इजाजत लेने को कहा है। सरकार का कहना है कि चूंकि यह एक संवेदनशील सूचना है इसलिए इसका इस्तेमाल केवल इस कार्यक्रम की बेहतरी के लिए होना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!