पुलिस सत्यापन के बहाने 40 बेरोजगारों को ठगा

इंदौर।

ऑन लाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार आरोपित अखिलेश ने 40 से ज्यादा बेरोजगारों को ठगना कबूल लिया है। आरोपित नौकरी की तलाश करने वाले युवक-युवतियों को चरित्र सत्यापन का झांसा देकर उनसे रुपये जमा करवा लेता था। पूछताछ में जयेश सहित तीन अन्य ठगों के नाम भी कबूले है। आरोपित से 3 मोबाइल,सिम जब्त कर ली है।

एएसपी(क्राइम) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक कतरी सराय निवासी अखिलेश ने बताया कि नालंदा व आसपास के गांवों में ठगी के कईं गिरोह सक्रीय है। आरोपित ओएलएक्स पर कार,बाइक,मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बेचने,लॉटरी खुलने और नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करते है।

उसने यह भी बताया कि उसका गिरोह फेसबुक के माध्यम से उन लोगों को निशाना बनाता था जो नौकरी की तलाश कर रहे थे। फेसबुक पर नंबर जारी कर बेरोजगार युवक युवतियों से संपर्क करता और पुलिस सत्यापन के लिए 2 से 5 हजार रुपये खातों में जमा करवा लेता था। इस प्रकार वह अभी तक 40 से ज्यादा को ठगना स्वीकार चुका है। एएसपी के मुताबिक उसके साथियों की तलाश जारी है।

एडीजी की फर्जी आइडी बनाने वालों की तलाश

एएसपी के मुताबिक एडीजी वरुण कपूर के नाम से फर्जी आइडी बना लोगों से रुपयों की मांग करने वाले आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस को फेसबुक से जानकारी मिल चुकी है। साइबर एक्सपर्ट की टीम ने बताया आरोपित पश्चिम बंगाल और उड़िसा से इंटरनेट का उपयोग कर लोगों के साथ ठगी कर रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!