कानपुर में बस व टैंपो में भिड़ंत में 17 की मौत, PM मोदी व CM योगी ने जताया शोक

कानपुर में मंगलवार की रात बेहद अमंगलकारी साबित हो गई। यहां पर सचेंडी में किसान नहर के पास बड़े सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

कानपुर नगर के सचेंडी थाने के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर गदनखेड़ा गांव के सामने बेकाबू बस गलत दिशा से आ रही टेंपो को रौंदती हुई पास ही गड्ढे में पलट गई। इन दोनों ही गाडिय़ों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं।मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 18 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी मृतक लाल्हेपुर व ईश्वरीगंज के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद बस के चालक और कंडक्टर दोनों भाग निकले। देर रात कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना की सूचना पर आईजी मोहित अग्रवाल, एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सहित उच्चाधिकारी मौके पर हैं। घायलों को एलएलआर (हैलट) अस्पताल भेजा गया है। यहां के लाला लाजपत अस्पताल में 21 लोगों को लाया गया है। इन सभी में 17 की मौत हो गई है, जबकि चार की हालत बेहद गंभीर हैं।

कानपुर के कल्पना ट्रैवल्स की 42 सीटर बस करीब 120 सवारियां लेकर गुजरात के अहमदाबाद के लिए शाम साढ़े पांच बजे फजलगंज से चली थी। बाराबंकी निवासी राजकुमार, विनोद, सर्वेश और गोंडा के शीलू ने बताया कि बस चालक ने विजय नगर में एक पेट्रोल पंप पर डीजल भराते वक्त ही शराब पी ली थी। उन लोगों ने इसका विरोध किया और ट्रैवल्स कंपनी के नंबर पर फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर बात करने वाले ने परेशान न होने की बात कहकर टाल दिया।


टेंपो सवार अधिकांश मृतक

आइजी कानपुर जोन, मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे ज्यादातर टेंपो सवार लोगों की मौत हुई है। उसमें करीब 21 सवारियां बैठी थीं। सभी बिस्किट कंपनी के कर्मचारी थे और नाइट शिफ्ट में काम करने जा रहे थे। टेंपो सवारों के ईश्वरीगंज और लाल्हेपुर गांव के निवासी होने की जानकारी हुई है।

बस तथा टेंपों में क्षमता से अधिक सवारियां

ट्रैवल्स एजेंसी की 42 सीटर बस में लगभग 120 यात्री बैठाए गए थे। वहीं विपरीत दिशा से आ रही टेंपो में भी क्षमता से तीन गुना सवारियां थीं। टेंपो गलत दिशा से आ रहा था। शराब के नशे में चालक बस को अनियंत्रित रफ्तार में भगा रहा था।

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के उचित इलाज का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दुर्घटना की जांचकर शीघ्र आख्या मांगी है। उनकी ओर से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत, पत्नी के साथ कर रहे थे घुड़सवारी, आतंकी ने नाम पूछा फिर सिर पर मार दी गोली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है. 12 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!