इंदौर में 179 नए कोरोनो पाजिटिव मिले, दो संक्रमितों की मौत

इंदौर ।

इंदौर में सोमवार को कोरोना संदिग्ध 10244 मरीजों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 179 मरीज पाजिटिव आए। सोमवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 15 लाख 45 हजार 797 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं । इनमें से 151951 पाजिटिव पाए गए। सोमवार को 288 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 149385 हो चुकी है। फिलहाल 1206 कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हुई। अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1360 हो चुकी है।

सोमवार को साढ़े 73 हजार लोगों को लगा टीका

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की 358 टीमों द्वारा 73 हजार 541 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 18 प्लस वाले 61 हजार 966 को पहली और 1156 को दूसरा डोज लगी। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक के 7891 को लोगों को पहली और 1289 को दूसरी डोज लगी। वहीं 60 वर्ष से अधिक के 704 वृद्धों को पहली डोज और 478 को दूसरी डोज लगाई गई। साथ ही 19 हेल्थ केयर वर्कर को पहली और 30 को दूसरी, दो फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और छह को दूसरी डोज लगी। मंगलवार को सामान्य टीकाकरण के साथ निगम के सभी जोनल कार्यालयों पर हाई रिस्क समूह में आने वाले लोगों और ड्राइव इन सेंटर पर मौके पर रजिस्ट्रेशन कर 18 से 60 वर्ष तक के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. प्रवीण जड़िया के मुताबिक, मंगलवार को करीब 16 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित केंद्रों के अलावा शहर के निजी अस्पताल अपोलो, चोइथराम, शंकुतलादेवी अस्पताल में भी टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार से मदरहुड अस्पताल में टीकाकरण शुरू होने की संभावना है। इंदौर में अब तक 18 प्लस वाले पांच लाख 63 हजार 117 लोगों को पहली डोज लग चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!