मध्‍य प्रदेश में 22 हजार 670 शिक्षकों की रुकी भर्ती प्रक्रिया फिर प्रारंभ

भोपाल ।

प्रदेश में 22,670 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फिर से प्रारंभ हो गई है। कोरोना संकट की वजह से यह प्रक्रिया रुक गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि नौकरियों के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोनाकाल में रोजगार सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए 22,670 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी पर कोरोना संकट की वजह से प्रक्रिया रुक गई थी। इसे अब फिर प्रारंभ किया गया है ताकि रिक्त पदों को भरकर शिक्षा व्यवस्था को सुचारू रख सकें।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। दूसरी लहर में आर्थिक स्थितियां न गड़बड़ाएं, इसके लिए सरकार ने अपने स्तर पर हरसंभव कोशिश की है और पथ विक्रेताओं के साथ श्रमिक व किसानों के खातों में राशि जमा कराई गई है, पर यह समाधान नहीं है। रोजगार के अवसर बढ़ाने होंगे। इसके लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में शहरी और ग्रामीण पथ विक्रेताओं को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई ताकि काम बंद होने की वजह से परेशानी न आए। इसी तरह श्रमिकों के खातों में राशि डाली गई। किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से राशि दी गई। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। इसी सोच के साथ पथ विके्रताओं के व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए बैंकों से सरकार की गारंटी पर 10-10 हजार रुपये का ऋण दिलाया गया है। जैसे ही वे यह राशि चुकाएंगे, उन्हें 20 हजार रुपये की पात्रता मिल जाएगी। इस प्रकार अधिकतम 50 हजार रुपये तक का ऋ ण मिल जाएगा। यह योजना आगे भी जारी रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!