इंदौर में मिले 298 नए कोरोना पाजिटिव, दो मरीजों की मौत

इंदौर ।

कोरोना संक्रमितों की तादाद अब कम होने लगी है। शनिवार को 14035 सैंपल जांचे गए। जिनमें 298 संक्रमित मिले। शनिवार को कोरोना की वजह से दो लोगों मौत हुई। शहर में शनिवार तक कुल 151570 संक्रमित मिले चुके हैं। अब तक कुल 1355 लोगों की मौत हो चुकी है। शहर के अस्पतालों में फिलहाल 1509 कोरोना के मरीज भर्ती है। शनिवार को 403 संक्रमितों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मिली दो अत्याधुनिक मशीन

संस्था परपीड़ा हर द्वारा एमजीएम मेडिकल कालेज के ईएनटी विभाग को ब्लैक फंगस के मरीजों के आपरेशन के लिए दो माइक्रो डिब्राइडर मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन मशीनों की कीमत 11 लाख रुपये है। ईएनटी विभाग की एचओडी डा.यामिनी गुप्ता के अनुसार ब्लैक फंगस मरीजों का इस उपकरण से आपरेशन करने में कम समय लगेगा। वहीं मरीज के रक्त का बहाव भी रुकेगा और रिकवरी भी जल्द होगी। संस्था अध्यक्ष राधेश्याम साबू ने बताया कि एमवायएच को साढ़े पांच लाख की यह एक मशीन कुछ दिनों पूर्व दी गई थी और उसके बेहतर रिजल्ट को देख अब दूसरी मशीन दी गई है। संस्था द्वारा एक प्रिस्मेटिक लाइट डिफ्लेक्टर भी दिया गया।

मेडिकल कालेज को दान किए आपरेशन उपकरण

शहर की सूचना प्रोद्यौगिकी कंपनी इम्पेटस ने एमजीएम मेडिकल कालेज को पांच मशीनें दान की हैं। कोरोना के बाद बढ़ते ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में ये मशीनें काम आएंगी। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव अग्रवाल ने एमवाय अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग को उपकरण सौंपे। एमवाय अस्पताल में उपचाररत मरीजों को इन मशीनों से आपरेशन की सुविधा मिल सकेगी। पांच उपकरणों में एफएचडी एंडोस्कोपी कैमरा यूनिट, एंडोस्कोपी ट्राली, डिजिटल डेबराइडर व इसके साथ लगने वाले अन्य उपकरण मानीटर आदि शामिल हैं। करीब 12 लाख रुपये से चेन्नाई से खरीद कर ये उपकरण अस्पताल को उपलब्ध कराए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!