एलएचबी कोचों के साथ दौडगी अब सोमनाथ और जनशताब्दी एक्सप्रेस

भोपाल । प्रदेश से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों सोमनाथ और जनशताब्दी एक्सप्रेस अब अत्याधु‎‎‎निक एलएचबी कोचों के साथ दौडगी। इन कोचों के लग जाने से ट्रेनों को न सिर्फ रफ्तार मिलेगी, बल्कि सुरक्षा और सुविधा भी मिलेगी। कोरोना वायरस संकट काल के दौरान रेलवे ने साधारण कोच के साथ चलने वाली ट्रेनों को चिन्हित करते हुए इनमें एलएचबी कोच लगा दिए। जानकारों के मुताबिक यह ट्रेनें साधारण ट्रेन की तुलना में काफी सुरक्षित हैं। दुर्घटना के दौरान इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री 90 फीसद तक सुरक्षित रहते हैं। इनकी इस खासियत की वजह से ही पमरे ने अपनी 34 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगा दिए हैं। जबलपुर से चलने वाली सोमनाथ, जनशताब्दी समेत कई ट्रेनों को अब एलएचबी कोच के साथ चलाया जा रहा है। दरअसल इन एलएचबी कोच को लिंक हॉफमैन बुश के नाम से भी जाना जाता है। पश्चिम मध्य रेल में जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस, जबलपुर-निज़ामुद्दीन सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, हबीबगंज-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस एवं कोटा-निज़ामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस इत्यादि को एलएचबी कोचों से चलाना शुरू कर दिया है। एलएचबी कोच से यात्रियों को 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार मिलेगी। एलएचबी कोच तेज गति से यात्रा कर सकते हैं। एलएचबी कोचों के लिए अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है। पमरे मथुरा-नागदा और बीना-इटारसी के बीच इन कोच से 130 किमी प्रति घण्टे से ट्रेन चला रहा है। यह कोच एंटी टेलिस्कोपिक होने के कारण दुर्घटना में कम क्षतिग्रस्त होते हैं। एलएचबी कोच, आईसीएफ कोच की तुलना में 1.7 मीटर लंबे होते हैं।. एलएचबी कोच पुराने कन्वेंशनल कोच से काफी अलग होते हैं, ये उच्च स्तरीय तकनीकी से लैस हैं।ये कोच कंट्रोल्ड डिस्चार्ज टॉयलेट सिस्टम (सीडीटीएस) और बायो-टॉयलेट से लैस हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। एलएचबी कोचों के लग जाने से अब ट्रेनों की स्पीड बढ जाएगी। साथ ही इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा भी मिलेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!