ब्लैक फंगस के उपचार के लिए 12 हजार 240 इंजेक्शन पहुंचे इंदौर

इंदौर।

मरीजों के लिए परेशानी बन रहे ब्लैक फंगस के उपचार के लिए 12 हजार 240 इंजेक्शन शुक्रवार को चार्टर्ड विमान से इंदौर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सुबह सवा 10 बजे दिल्ली से आए विशेष विमान इन इजेक्शनों को लाया गया है।

जानकारी के अनुसार ब्लैक फंगस के उपचार हेतु 12 हजार 240 एंफोटरइसिन-बी इंजेक्शन की बड़ी खेप इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। इसमें कुल 34 बॉक्स इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे एक बॉक्स में 360 वायल मौजूद है। इससे पहले प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा के साथ एकेवीएन के एमडी रोहन सक्सेना एयरपोर्ट पर इंजेक्शन रिसीव करने पहुंचे। इन इजेेक्शनों को हिमाचल प्रदेश में बनाया गया है। वहां से इन्हें दिल्ली लाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इन्हें विमान से इंदौर लाया गया है। अगले कुछ दिनों में इंजेक्शन की और खेंप इंदौर आएगी। इससे ब्लैक फंगस के मरीजों को काफी राहत हो जाएगी।

गौरतलब है कि कोरोना मरीजों के लिए इस बार हवाई सेवा की मदद ली गई है। कोरोना के मरीजों के लिए जरूरी रेमडेसिविर के इंजेक्शन भी लाए गए थे। इसके अलावा जब मरीजों के लिए आक्सीजन की जरूरत पडी थी। तो सेना के विमानों की मदद ली गई और सेना के सबसे बडे मालवाहक ग्लोबमास्टर सी 17 विमान से इंदौर से आक्सीजन के खाली टेंकर जामनगर और दूसरे आक्सीजन प्लांट पर भेजे गए थे। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा था। अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की आपूर्ति में भी इसकी मदद ली जा रही है।

मात्र 300 रूपये कीमत है, पहले 7000 रूपये का आता था इंजेक्शन

उद्योगपति संजीव गोयनका के निजी विमान से ब्लैक फंगस उपचार में लगने वाले जो 12240 इंजेक्शन आज इंदौर आए, यह बहुत सस्ते भी है, ब्लैक फंगस का इंजेक्शन अभी तक 7000 रुपये का आता था, लेकिन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नई फार्मा कंपनी एफी ने ये इंजेक्शन बनाए हैं जो मात्र 300 रुपये कीमत के हैं। ऐसे 25000 इंजेक्शन इंदौर को मिलेंगे, जिसमें से आधे आज पहुंच गए हैं और बचे हुए अगले हफ्ते आएंगे। आज जो इंजेक्शन इंदौर को मिले हैं, उसमें से 7000 निजी अस्पतालों को और 5000 सरकारी अस्पतालों को दिए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!