कोरोना कर्फ्यू में बिना अनुमति स्वीगी से हो रही थी खाने की बुकिंग, प्रशासन ने दर्ज कराया केस

इंदौर।

कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन ने अति आवश्यक सेवाओं और कारोबार को ही अनुमति दी है, लेकिन एक जून को छूट के पहले ही दिन कुछ लोगों ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। रेस्टॉरेंट और खाने-पीने की चीजों की आनलाइन डिलीवरी करने वाली कंपनियों को अनुमति नहीं होने के बावजूद मंगलवार को विजय नगर में स्वीगी का कार्यालय खुला था। इसे लेकर प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ विजय नगर थाने पर एफआइआर दर्ज करवाई।

अनलाक में मिली छूट व जारी प्रतिबंधों का पालन कराने के लिए मंगलवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का अमला सुबह से ही सक्रिय हो गया था। अपर कलेक्टर पवन जैन जब विजय नगर से गुजर रहे थे तो स्वीगी का कार्यालय खुला पाया। यहां कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। अपर कलेक्टर ने कहा फूड सर्विस को लेकर प्रशासन ने अभी अनुमति नहीं दी है, फिर भी आप कार्यालय खोलकर बैठे हो।

धारा-144 के उल्लंघन पर धारा-188 के तहत कंपनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के लिए उन्होंने विजय नगर थाना प्रभारी को कहा। शहर में अधिकांश जगह दुकानें बंद थी। कई जगह वे दुकानें भी बंद पाई गईं जिनको अनुमति है, जबकि कुछ जगह ऐसी दुकानें भी खुल गईं जिनको अनुमति नहीं है। इनमें सब्जी-फल और अन्य दुकानें शामिल हैं। अलग-अलग जगह अधिकारियों ने यह दुकानें बंद कराई और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!