शासन के आदेश के बाद भी मंडी से किसानों को खदेड़ा

बीना ।

प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी और फल बेचने की इजाजत दे दी है, लेकिन बीना में इस आदेश का पालन नहीं किया गया। शासन ने सुबह 6 से 9 बजे तक सब्जी फल बेनचे की छूट दी है। आदेश के विपरीत मंगलवार सुबह सब्जी मंडी पहुंचे किसानों को पुलिस और नपा अधिकारियों ने सब्जी बेचने से रोक दिया। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सुबह 7 बजे तक सब्जी मंडी खाली करा दी। इस दौरान कुछ किसानों की सब्जियां भी फेंक दी गईं।

सोमवार को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किसान सुबह 9 बजे तक तय स्थान पर सब्जियां बेच सकते हैं। बीना में सब्जियां बेचने के लिए सब्जी मंडी परिसर तय किया था। इसके चलते सुबह 4 बजे से किसान मंडी में अपनी सब्जियां बेचने पहुंचने लगे थे। सुबह तक किसान सब्जियां बेच पाते इससे पहले ही पुलिस के साथ नगरपालिका का अमला मंडी पहुंच गया। किसानों से जल्द से जल्द मंडी खाली करने का निर्देश दिया गया। कार्रवाई के डर से कुछ किसान सब्जियां वापस लेकर चले गए तो कुछ किसान सब्जियां छोड़कर भाग गए। जिन किसानों ने शासन के नियम का हवाला देकर सुबह 9 बजे तक सब्जी बेचने के लिए छूट मिलने की बाद की उनकी सब्जियां जानवरों को खिला दी गईं। सख्ती के चलते न चाहते हुए भी किसान निराश होकर लौट गए। मंडी में की गई इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कुछ किसानों ने इसका विरोध भी किया है।

सब्जियों के बढ़ गए दाम

सब्जी मंडी बंद होने के कारण शहर सब्जियों की बेहद कमी हैं। आलू, टमाटर, भटा, भिंडी, लौकी, गिलकी, धनिया, प्याज सहित अन्य सब्जियों के चारगुना बढ़ गए हैं। सब्जी के फुटकर विक्रेता फेरी लगाकर गलियों में सब्जियां बेच रहे हैं। सब्जी बेचने वालों को कहना है कि मंडी में किसान सब्जियां नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे बाहर के किसानों ने आना बंद कर दिया है। आसपास के किसानों के बगीजों से सब्जियां ला रहे हैं। सब्जियां महंगी मिलने के कारण वह भी ज्यादा रेट पर बेच रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!