एक जून से इंदौर जिला भी अनलॉक, जानिये प्रतिबंध और अनुमति के बारे में

इंदौर।

कोरोना कर्फ्यू में ढील देते हुए 1 जून से शहर और जिले में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले अनलाक में निर्माण कार्य, सार्वजनिक परिवहन को शुरू किया जा रहा है। साथ ही किराना व ग्रोसरी, कृषि उपयोग में आने वाले उपकरण, चश्मे, निर्माण सामग्री, बिजली उपकरण आदि कारोबार की दुकानें शुरू की जा रही हैं। फल और सब्जी की बिक्री चलायमान ठेलों के जरिए ही की जा सकेगी। पूरे जिले में हाट-बाजार से फल व सब्जी की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सब्जी की थोक खरीदी-बिक्री के लिए शहर के चारों ओर सात स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां से ठेले वाले सब्जी खरीदकर शहर के अंदर बेच सकेंगे। शराब दुकानें भी खुलेगी।

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में अनलाक को लेकर यह निर्णय लिए गए। इसके बाद कलेक्टर मनीषसिंह ने विस्तृत आदेश जारी किया। एक तरफ राहत दी गई है तो दूसरी तरफ धार्मिक स्थलों, चोइथराम फल व सब्जी मंडी और अन्य मंडियों को खोलने पर अभी रोक लगाई गई है। सिनेमा हाल, पर्यटन स्थल, शाॅपिंग माॅल, सभागृह, स्वीमिंग पूल सहित मनोरंजन के साधन अभी बंद ही रहेंगे।

सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों और मेलों में जनसमूह एकत्र होता है, इसलिए इन पर रोक रहेगी। विराेध प्रदर्शन की गतिविधियां भी प्रतिबंधित रहेगी। स्कूल, कालेज, शैक्षणिक व कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे, लेकिन आनलाइन कक्षाएं चल सकेंगी। विवाह कार्यक्रम 15 जून तक प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि अधिकतम 10 लोगों के साथ अंंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी। हर शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे प्रदेश में रात 10 से सुबह 8 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी रहेगा।

प्रतिबंधों के साथ ऐसे खुले रहेंगे बाजार

  • किराना और ग्रोसरी की खेरची दुकानें सप्ताह में पांच दिन दोपहर बजे तक खुल सकेंगी। सियागंज, मल्हारगंज, छावनी, मालवा मिल और अन्य स्थानों की किराना की थोक दुकानें सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ही खुल सकेंगी। इन दुकानों पर माल की बिक्री फोन पर आर्डर लेकर की जाएगी। थोक दुकानों पर ग्राहकों के आने पर रोक रहेगी।
  • पूरे जिले में हाट-बाजार से फल व सब्जी की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सब्जी की थोक खरीदी-बिक्री के लिए शहर के चारों ओर सात स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां से ठेले वाले सब्जी खरीदकर शहर के अंदर बेच सकेंगे।
  • सभी आटा चक्कियां सप्ताह में पांच दिन सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चल सकेंगी। दूध वितरण सुबह 6 से 10 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक हो सकेगा। इसी समयावधि में दूध डेयरी भी खुली रह सकेंगी। पशु-पक्षी आहार के संस्थान भी खोले जा सकेंगे।
  • पूरे जिले में खाद, बीज, कीटनाशक के प्रतिष्ठान सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुले रह सकेंगे। कृषि उपकरण की दुकानें सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और गुरुवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चल सकेंगी। चश्मे की दुकानेें और मरम्मत सेंटर सप्ताह में पांच दिन चल सकेंगे।
  • सीमेंट, सरिया, रेत-गिट्टी, सैनेटरी, टाइल्स, हार्डवेयर, पेंट व इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानें, बिजली उपकरण रिपेयरिंग सेंटर सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे। कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन और प्लम्बर भी अपनी सेवाएं दे सकेंगे। सप्ताह में पांच दिन भारी वाहनों, दो पहिया वाहनों के सर्विस और रिपेयरिंग सेंटर भी खोलने की अनुमति दी गई है।
  • सभी प्रकार के उद्योग और औद्योगिक गतिविधियां चालू रह सकेंगी। कारखानों के कच्चे माल व तैयार माल के आवागमन पर रोक नहीं होगी। अस्पताल, नर्सिंग होम, दवाखाने, पशु चिकित्सालय आदि चालू रहेंगे। कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउसिंग की सेवाओं को अनुमति रहेगी।
  • ई-कामर्स कंपनियों और अतिआवश्यक वस्तुओं की दुकानों से होम डिलिवरी की अनुमति रहेगी। घरेलू सेवा देने वाले धोबी, ड्राइवर, हाउस हेल्प, काम वाली बाइयां, रसोइए आदि के आवागमन पर रोक नहीं रहेगी। निजी सुरक्षा सेवाओं को अनुमति रहेगी।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!