सीबीएसई 12वीं की परीक्षा होगी या नहीं, फैसला आज

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा होगी या नहीं, होगी तो स्वरूप क्या रहेगा? इन सवालों का जवाब आज मिल जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख आज CBSE 12th Exam 2021 का ऐलान करेंगे। इस फैसला का असर राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं पर भी पड़ेगा। इससे पहले सोमवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि वह सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में सरकार दो दिन में कोई न कोई फैसला ले लेगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक टालते हुए सरकार से कहा कि अगर वह पिछले वर्ष की नीति से इतर कोई फैसला लेती है तो उसे उसका कारण बताना होगा। जाहिर है कि अगर परीक्षा कराने का निर्णय होता है तो उसका कारण बताना होगा।

वकील ममता शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कोरोना महामारी को आधार बनाते हुए सीबीएसई और आइसीएसई की 12वीं की परीक्षाएं निरस्त करने की मांग की है। कहा है कि 12वीं के रिजल्ट घोषित करने की तय समयसीमा में एक वस्तुनिष्ठ प्रणाली तैयार की जाए। छात्रों के पूर्व ग्रेड के आधार पर 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाए।

सोमवार को जब यह मामला सुनवाई पर आया तो केंद्र सरकार की ओर से पेश अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार दो दिन में परीक्षा के बारे में अंतिम फैसला कर लेगी। कोर्ट गुरुवार तक का समय दे दे। तब तक सरकार कोई फैसला कर लेगी और कोर्ट को सूचित कर दिया जाएगा। न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने अटार्नी जनरल के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई गुरुवार तक के लिए टाल दी। मालूम हो कि पिछले वर्ष सीबीएसई की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई थीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!