कोरोना काल में मरीजों की चिंता छोड़ जूनियर डॉक्‍टर आज से फिर हड़ताल पर

भोपाल।

महीने भर के भीतर भोपाल समेत प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टर फिर सोमवार से हड़ताल करने जा रहे हैं। वह मानदेय बढ़ाने समेत अन्य छह मांगें कर रहे हैं। उनके आंदोलन से म्यूकरमाइकोसिस व अन्य मरीजों के इलाज में सोमवार को मुश्किल आएगी। जूडा ने कहा है कि मांगें नहीं मानी तो मंगलवार से कोविड ड्यूटी का काम भी बंद कर देंगे। बता दें कि इसी महीने छह मई से दो दिन के लिए जूडा ने आंदोलन किया था। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के आश्वासन के बाद जूडा ने हड़ताल खत्म कर दी थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर हैं, इसलिए यहां पर असर पड़ेगा।
सेंट्रल जूडा के प्रेसिडेंट डॉ. अरविंद मीणा ने कहा कि मरीजों के हित में वह हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगें पूरी करने के संबंध में जल्दी आदेश जारी होना चाहिए। उनका कहना है मुख्यमंत्री को मध्यस्थता करनी चाहिए।

यह हैं मांगें
जूडा का अभी मानदेय प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का क्रमश: 55 हजार, 57 हजार और 59 हजार है। इसमें 24 फीसद बढ़ोतरी की मांग जूडा कर रहा है। इसके अलावा हर साल इसमें छह फीसद इंक्रीमेंट की मांग कर रहे हैं। कोरोना की ड्यूटी को अनिर्वाय ग्रामीण सेवा बांड के तहत ड्यूटी करने की भी वह मांग कर रहे हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा निशांत वरवड़े और अन्य अधिकारियों ने जीएमसी जाकर जूडा से बात की, लेकिन जूडा आर्डर के लिए अड़ा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!