इंदौर शहर में 6 जगह बनेंगे ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर

इंदौर ।

इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम शहर में छह स्थानों पर ड्राइव इन कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करेंगे। इनमें नेहरू स्टेडियम और दशहरा मैदान के अलावा एमआर-9 (मदन महल गार्डन के पीथे स्थित मैदान) व वीआइपी रोड स्थित दलालबाग मैदान शामिल हैं। दो अन्य ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर की जगह जल्द तय की जाएगी। सेंटरों पर 45 या उससे ज्यादा उम्र के लोग आकर गाड़ी में बैठे-बैठे कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।

कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ एमआर-9, वीआइपी रोड और दशहरा मैदान में प्रस्तावित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व एमआइसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पूर्व पार्षद शकुंतला गुर्जर, सरिता मंगवानी और नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी मौजूद थे।अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर पर दो और चार पहिया वाहनों के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते रहेंगे। सेंटरों पर टैंट, पीने का पानी और लाइट आदि के इंतजाम किए जाएंगे।अधिकारियों ने निर्देश दिए कि वाहनों की आवाजाही और व्यवस्थित पार्किंग के लिए जरूरी तैयारियां शुरू की जाएं। जहां-जहां जमीन ऊंची-नीची है, वहां समतलीकरण किया जाए।

दो महीने पूरा करेंगे 45 प्लस का वैक्सीनेशन

निगमायुक्त ने बताया कि 45 या उससे ज्यादा उम्र के के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ देने के लिए छह स्थानों पर ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि दो महीने में 45 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा कर दिया जाए। सेंटर खुले स्थानों पर रहेंगे, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम होगा। जो लोग वैक्सीन लगवाने आएंगे, उनके बैठने या आराम करने की व्यवस्था भी सेंटरों पर की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!