साँवेर में राज हॉस्पिटल पर गिरी छापे की गाज,शिकायत पर कार्यवाही

इंदौर। जिले के सांवेर में कोरोना संकट में मरीजों और आमजन की शिकायत पर प्रशासन एक्शन मोड में आया, जहां एक के बाद एक अस्पतालों पर छापामार कार्रवाई करते हुए अस्पतालों की जांच की जा रही है।कोरोना के संकट में लोगों की जेब पर डाका डालने वाले अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार सख्त होता दिख रहा है, सांवेर नगर में जीडी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाद बाजार चौक के समीप प्रशासनिक अधिकारियों ने राज हॉस्पिटल पर छापा मार कार्यवाही की, जहा से कई दस्तावेज जफ़्त किये गए है और अस्पताल की कार्यप्रणाली व अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। साँवेर के बीएमओ यानी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आदित्य चौरसिया ने बताया कि राज हॉस्पिटल बीच शहर में संचालित हो रहा है इसको लेकर कई समय से विभिन्न तरह की अनियमितताएं बिल में गड़बड़ी ओर मरीजों के इलाज में लापरवाही की शिकायतें मिलने पर तहसीलदार तपिश पांडे के नेतृत्व में अधिकारियों ने पुलीस के साथ कार्रवाही कि, जहा अस्पताल में पहुचते ही डॉक्टर्स और अन्य स्थाफ में हड़बड़ाहट हो गई, लोग इधर उधर भागते दिखे, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्टर व कई दस्तावेज जप्त कर लिए हैं , जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक उक्त अस्पताल में भारी अनियमितता के साथ ही डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देने वाले ग्रामीण मरीजों के स्वास्थ्य और जान के साथ भारी खिलवाड़ किया जा रहा था। मामले में फिलहाल जांच जारी है।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!