इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत

इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी खबर है कि इऩ दोनों जिलों में 1 जून से कर्फ्यू में राहत नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरी शक्ति के साथ इस बात की कोशिश की जा रही है कि 1 जून से मध्यप्रदेश में जनजीवन सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए, परंतु संक्रमण दर ज्यादा होने से मध्य प्रदेश के 7 जिले लॉकडाउन में ही रहेंगे। शेष 45 जिलों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

इसलिए नहीं खुलेगा कर्फ्यू।

इंदौर के अलावा भोपाल, सागर, रतलाम, रीवा, अनूपपुर तथा सीधी में लॉकडाउन जारी रहेगा। सीएम का कहना है कि इन जिलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से अधिक है। डब्ल्यूएचओ की गाइड लाइन के अनुसार साप्ताहिक औसत संक्रमण की दर 5 फीसदी से कम होने की स्थिति में ही कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।

ढील के साथ जुड़ी होंगी शर्तें।

सीएम शिवराज ने कहा कि 5 फ़ीसदी से कम संक्रमण वाले जिलों में 1 जून से ढील दी जाएगी लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। अचानक न घर से निकलना है और न ही बड़े आयोजन करना है। इससे स्थिति बिगड़ सकती है।

सीएम ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से लॉकडाउन खोला जाएगा। तीसरी लहर की भी बात कही जा रही है। अगर असावधान रहे तो संक्रमण बढ़ेगा। तीसरी लहर को नहीं आने देना है।

धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक आयोजन की अनुमति नहीं

सीएम शिवराज ने कहा कि शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन, राजनीतिक रैली जैसे आयोजनों की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि समाज इसे अपना आंदोलन बनाए। धर्मगुरु अपने अनुयायियों को और राजनीतिक संगठन अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने का संदेश दें।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!