टूलकिट मामला : संबित पात्रा को दोबारा नोटिस जारी, 26 मई को हाजिरी के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टूलकिट को लेकर सियासी संबित पात्रा को दोबारा नोटिस भेजकर 26 मई को व्यक्तिगत रूप से या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर संबित पात्रा अपना बयान दर्ज कराने में पुलिस का सहयोग नही करेंगे तो उनपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं रायपुर पुलिस ने मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को फिर से नोटिस जारी किया गया है। संबित पात्रा को फिर से पूछताछ के लिए नोटिस भेजी गई है। नोटिस जारी कर 26 मई को व्यक्तिगत या ऑनलाइन हाजिर होने के लिए पुलिस ने निर्देश दिए गये हैं।

पुलिस के मुताबिक संबित पात्रा को दोबारा नोटिस भेजकर 26 मई को व्यक्तिगत रूप से या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर संबित पात्रा अपना बयान दर्ज कराने में पुलिस का सहयोग नही करेंगे तो उनपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संबित पात्रा को शनिवार को एक नोटिस जारी किया गया था। जारी किए गए इस नोटिस में संबित पात्रा से टूलकिट मामले में पूछताछ का जिक्र है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रायपुर की सविल लाइन थाना पुलिस को मेल भेजा और रायपुर पुलिस से समय मांगा था। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 18 मई को अपने ट्वीटर अकाउंट से कांग्रेस का कथित लेटर पोस्ट करते हुए दावा किया कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। रमन की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि कांग्रेस विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस कुंभ का दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का षड़यंत्र कर रही है। इसके बाद ऐसा नोटिस डॉ. रमन सिंह को भी भेजा गया था। उनसे 24 मई की दोपहर उनसे पूछताछ करने उसके निवास पर पुलिस पहुंची भी थी।

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!