यूपी सरकार में बड़ा फेरबदल मोदी के करीबी AK शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

लखनऊ भाजपा और संघ के बीच दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि मीटिंग से पहले ही उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री, UP सरकार के मंत्री और दूसरे नेता चिट्ठी लिख चुके हैं। अब कयास लग रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के करीबी पूर्व आईएएस और मौजूदा एमएलसी एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

इस चर्चा की वजह भी है। पूर्वांचल और बनारस में शर्मा के कोविड मैनेजमेंट के मोदी ने खुद तारीफ की थी। सूत्रों के मुताबिक, बनारस और पूर्वांचल में मैनेजमेंट में शर्मा के सफल होने से मोदी खुश हैं। और अब भाजपा और संघ की बैठक के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सरकार में दो डिप्टी सीएम ही रहेंगे या तीन, इस पर मंथन

आरएसएस के सरसंघ कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय नेतृत्व भाजपा और उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री की मौजूदगी में दिल्ली में एक अहम बैठक की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव 2022 की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

संघ और भाजपा की इस बैठक को अहम माना जा रहा हैं। मीटिंग के बाद से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है जल्द ही यूपी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। अब सरकार में दो डिप्टी सीएम रहेंगे या तीन इस पर मंथन चल रहा हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल बीते 2 दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मई महीने में कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। इस विस्तार में 5 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे और करीब 7 हटाए जाएंगे।

नए चेहरों के सहारे छवि बदलने की कोशिश

पूर्वांचल को कोरोना आपदा से बचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व आईएएस व एमएलसी एके शर्मा ने 20 जिलों के साथ बनारस में जो प्रबंधन किया। उसके बाद उनकी भूमिका की सराहना प्रधानमंत्री ने भी की थी। सीएम योगी के साथ रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में एके शर्मा भी मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में प्रबंधन को लेकर कई तरह के अलग-अलग सवाल उठते चले आ रहे हैं। ऐसे में एके शर्मा का उत्तर प्रदेश सरकार में सक्रिय होना और सरकार के अगले मंत्रिमंडल में जगह पाने की पूरी संभावना बताई जा रही है। इस वक्त यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के तीन मंत्रियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। ऐसे में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन आने वाले चुनाव के लिए समीकरण साधने में मदद करेगा।

प्रदेश के मौजूदा 7 मंत्रियों की पीएमओ तक पहुंची शिकायत

उत्तर प्रदेश सरकार के 7 ऐसे मंत्रियों की शिकायत पीएमओ तक पहुंची है, जिनके विभागों में लगातार भ्रष्टाचार और अन्य गड़बड़ियों की जानकारी सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि, कुछ मंत्रियों को आगामी मंत्रिमंडल के विस्तार में हटाया जा सकता है। जिसमें बीते समय हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिले दो मंत्रियों के भी नाम शामिल होने की संभावना हैं।

सम्बंधित खबरे

खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!