बाबा रामदेव ने एलोपैथी को फिर लिया निशाने पर, IMA और फार्मा कंपनियों को खुला पत्र जारी कर दागे ये 25 सवाल

हरिद्वार:एलोपैथी और एलोपैथिक चिकित्सकों पर की गई योग गुरु बाबा रामदेव की टिप्पणी से उठा तूफान फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन के कड़े पत्र के बाद बाबा रामदेव ने भले ही खेद व्यक्त करते हुए अपने वक्तव्य को वापस ले लिया हो, लेकिन सोमवार को उन्होंने फिर से एलोपैथी पर सवाल उठाए हैं। यहां तक कहा है कि, अगर एलोपैथी सर्वशक्तिमान और सर्वगुण संपन्न है तो फिर एलोपैथिक चिकित्सकों को बीमार ही नहीं होना चाहिए। बाबा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) और फार्मा कंपनियों के नाम खुला पत्र जारी कर 25 सवाल दागे हैं। पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने इस तरह का पत्र जारी किए जाने किए जाने की पुष्टि की।बाबा रामदेव की टिप्पणी से देश भर के एलोपैथिक चिकित्सकों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने बाबा रामदेव को पत्र लिख सख्त संदेश भी दिया था। इसमें कहा गया था कि उनकी टिप्पणी एलोपैथिक चिकित्सकों का मनोबल तोड़ने वाली हैं।

पत्र में उन्होंने बाबा के कदम से कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई कमजोर होने की आशंका भी जाहिर की थी। इस पर रविवार देर रात बाबा ने खेद जताने के साथ ही इस प्रकरण को विराम देने की बात कही थी, लेकिन सोमवार को बाबा रामदेव ने फिर से एलोपैथी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने आइएमए और फार्मा कंपनियों से पूछा है कि एलोपैथी के पास हाइपरटेंशन, थायराइड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा और लीवर सिरोसिस जैसी तमाम गंभीर बीमारियों का स्थायी समाधान क्या है। उन्होंने कहा कि अब तो एलोपैथी को शुरू हुए दो सौ साल हो चुके हैं। इसी तरह फार्मा इंडस्ट्री पर सवाल दागते हुए उन्होंने पूछा है कि क्या उनके पास माइग्रेन का स्थायी समाधान है कि एक बार दवा खाने पर यह हमेशा के लिए बंद हो जाए। वह इतने पर ही नहीं रुके पूछा कि आज आदमी बेहद क्रूर हो रहा है, एलोपैथी में उसे इंसान बनाने वाली कोई दवा हो तो बताएं। उन्होंने पूछा है कि क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच झगड़े को खत्म करने की दवा है।
बाबा का एक और वीडियो वायरल

एलोपैथी पर वायरल वीडियो का विवाद अभी थमा भी नहीं कि बाबा रामदेव का एक और वीडियो चर्चा में आ गया। इसमें योगगुरु बाबा रामदेव पतंजलि योगपीठ में साधकों को योग क्रिया सिखाते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘एक हजार से ज्यादा डाक्टर वैक्सीन की डबल डोज लगाने के बाद भी मर गए, यह कैसी डाक्टरी।’ वीडियो में बाबा रामदेव यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि ‘डाक्टर बनना है तो स्वामी रामदेव जैसा बनो, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है, लेकिन फिर भी वो सबका डाक्टर है।’

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!