देश में पहली बार मिला यलो फंगस का मरीज, जानिए क्या है लक्षण

नई दिल्ली।

काली और सफेद फफूंद की बीमारी के बीच अब पहली बार देश में पीली फफूंद (यलो फंगस) का मरीज भी मिलने से हड़कंप मच गया है। देश में पहली बार गाजियाबाद जिले में यलो फंगस का मामला सामने आया है। इस कारण से डॉक्टरों की चिंता अब ज्यादा बढ़ गई है। गाजियाबाद में यलो फंगस का पहला मामला सामने आने के बाद स्थानीय सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि जो मरीज उनके पास आया, वह संजय नगर इलाके में रहने वाला है और उसकी नंजल एंडोस्कोपी के बाद यलो फंगस के बारे में जानकारी मिली है। डॉक्टर बीपी सिंह ने यलो फंगस के बारे में बताया कि यह छिपकली जैसे रेपटाइल्स में होता था और यह जिस रेपटाइल जीव में होता है, वह जीवित नहीं बचता है, लेकिन पहली बार ऐसा मामला किसी इंसान में देखने को मिला है।

जानलेवा होता है यलो फंगस

मेडिकल साइंस के मुताबिक यह म्युकस सेप्टिकस होता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में घाव होता है और उस घाव को भरने में समय लगता है तो यह सेप्टीसीमिया पैदा कर सकता है, इस कारण के ऑर्गन डैमेज होने का खतरा भी रहता है।

यलो फंगस के लक्षण

नाक का बंद होना और अंगों का सुन्न होना। इसके अलावा बदन दर्द और शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होने इसके प्रमुख लक्षण हैं। साथ ही कई मरीजों में हार्ट रेट का बढ़ जाना और घावों से मवाद बहना और शरीर कुपोषित जैसे दिखने लगता है।

यलो फंगस का कारण

यलो फंगस होने का मुख्य कारण गंदगी है और जिस सरीसृप जीव की इम्युनिटी कमजोर होती है उसे यलो फंगस की बीमारी जल्दी होती है। कोरोना में अब इंसानों की इम्युनिटी कम हो रही है तो इस कारण से भी यलो फंगस इंसानों को अपना शिकार बना रहा हो।

यलो फंगस से ऐसे करें खुद का बचाव

अपने आसपास ज्यादा सफाई रखें, कोरोना से ठीक होने के बाद हाइजीन का ज्यादा ध्यान रखें क्योंकि इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है। हमेशा ताजा खाना ही खाएं। घर की नमी नापने के लिए यंत्र भी जरूर रखें और ध्यान रहें कि अपने घर के आसपास 30 से 40 फीसदी से ज्यादा नमी खतरनाक हो सकती है। ऐसे स्थान पर ही यलो फंगस ज्यादा तेजी से फैलता है। हमेशा स्वस्थ और ताजा खाना खाएं और पानी ज्यादा पीएं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!